यशपाल शर्मा, लुधियाना। टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले में आरोपी एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पीए पंकज मीनू मल्होत्रा को विजिलेंस में पेश करवाने के लिए बाहर ही बाहर मोटी डील होने की बातें चर्चा में आ रही हैं। बताया जाता है कि इस पूरी डील को एक आम आदमी पार्टी के विधायक और कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से अंजाम दिया गया है। गौर हो कि मीनू पंकज मल्होत्रा की 5 प्रॉपर्टीज विजिलेंस के घेरे में है और विजिलेंस इनकी वैल्यूएशन तक अपनी टेक्निकल टीम से करवा चुका है। सुनने में आ रहा है कि मीनू मल्होत्रा को विजिलेंस में पेश करवाने और उसे पुलिस रिमांड में हाथ तक ना लगे, इसके लिए एक डील फाइनल की गई। बताया जाता है कि मीनू मल्होत्रा ने एक कमर्शियल प्रॉपर्टी ( होटल ) इस डील में भेंट कर दी गई है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। इसी डील का नतीजा था कि मीनू पंकज मल्होत्रा फिल्मी स्टाइल में विजिलेंस हेड क्वार्टर में एंट्री करता दिखाई दिया। चर्चा तो यह भी थी कि विजिलेंस में मीनू मल्होत्रा सरकारी गवाह तक बन गया है और इसके चलते उसके प्रति नरम रवैया विजिलेंस में इस्तेमाल किया गया। इस पूरी डील का विजिलेंस के अफसरों की कितनी मिलीभगत है इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है । बड़ी बात है कि जब तक मीनू पंकज मल्होत्रा इस पूरे केस से फरार था, तब तक उसके खिलाफ विजिलेंस की ओर से लगातार कई कानूनी प्रक्रिया की जाती रही, लेकिन अब जब उसकी ओर से सरेंडर कर दिया गया है अभी तक विजिलेंस की ओर से इस मामले में मीडिया को भी कुछ अधिक खुलासा नहीं किया है और इसके बाद यह जांच कैसे आगे बढ़ेगी या कोई बड़े क्लू हाथ लगा हैं, इस पर भी अभी कुछ साफ नहीं है। एक बात तो तय है कि मीनू पंकज मल्होत्रा की ओर से करोड़ों की प्रॉपर्टी जिनकी कीमत 20 करोड़ के करीब आंकी जाती है, वह पिछले 3 से 4 सालों के भीतर ही खरीदी और बनाई गई हैं। मीनू का इस पूरे मामले में करीब 4 महीने तक फरार रहना और उसके बाद एक सेटिंग के जरिए पेश होना अपने आप में उसकी इस मामले में बड़ी मिली भुगत को जाहिर करता दिखाई दे रहा है। हालांकि मीनू पंकज मल्होत्रा के सरकारी गवाह बनने पर जब विजिलेंस के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मीनू मल्होत्रा को कोई सरकारी गवाह नहीं बनाया गया है जो लीगल प्रोसेस है उसके तहत थी कार्रवाई की जा रही है। ------ इंदरजीत सिंह इंदी की भी अब नए साल में सरेंडर करने की चर्चा इस पूरे मामले में एक अन्य फरार आरोपी इंद्रजीत सिंह इंदी के भी जल्द सरेंडर करने की चर्चाएं मार्केट में आ रही थी लेकिन बताया जाता है कि अभी उसके आकाओं की ओर से उसके सरेंडर को कुछ दिनों के लिए वोट डाल दिया गया है और अब नए साल के पहले सप्ताह में उसके सरेंडर करने की बातें सामने आ रही हैं।
Meenu Pankej Malhotra Inside Story