चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रा पंजाब पहुंचेगी। हालांकि पंजाब कांग्रेस द्वारा इसके सही समय सीमा की घोषणा बाद में ही की जाएगी। पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें सेक्रेटरी इंचार्ज पंजाब कांग्रेस हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता विपक्ष पंजाब विधानसभा प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह और अधिकांश मौजूदा व पूर्व सांसद एवं विधायक मौजूद रहे। वड़िंग बोले- यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को जमीनी स्तर पर सभी प्रबंध कर लिए जाने की जानकारी दी। साथ ही यात्रा में राज्य भर से बड़े स्तर पर लोगों के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद जताई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को पंजाब में यात्रा की तैयारियों बारे बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा के स्वागत और उसमें शामिल होने के लिए काफी उत्साह है। रिकॉर्ड भीड़ जुटने का दिलाया भरोसा पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी महासचिव को यात्रा में रिकॉर्ड स्तर पर लोगों के हिस्सा लेने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसका असर पंजाब में करीब एक सप्ताह तक रहने वाली यात्रा के दौरान दिखाई देगा। बैठक में पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद चौधरी संतोख सिंह, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद डॉ अमर सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, डॉ राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस विधायक दल के उप नेता, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक इंद्रवीर सिंह बुलारिया और पूर्व विधायक अमित विज भी मौजूद रहे।
Preparations For Bharat Jodo Yatra Completed Punjab Will Come In January Leaders Held Meeting