लुधियाना। लुधियाना में एक बार फिर से वार्डबंदी होने जा रही है। फिलहाल लुधियाना में 95 वार्ड है। जिनमें 40 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित है। निगम चुनाव से पहले कई इलाकों की आबादी दूसरे वार्डों में मर्ज होने की तैयारी है। वार्डबंदी को लेकर बीते दिन चंडीगढ़ में लोकल बॉडी डायरेक्टर के साथ लुधियाना के विधायकों और सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना, अशोक पराशर, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, कुलवंत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में बैठक की गई। बैठक में सभी ने अपने प्रस्ताव डायरेक्टर के सामने रखे। शहर के वार्डों में फेरबदल होने से कहीं न कहीं कांग्रेस को झटका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द डायरेक्टर खुद भी महानगर के क्षेत्रफल का निरीक्षण कर सकते हैं। कई इलाके ऐसे है जो विकास से काफी पिछड़े है जिस वजह से भी इलाकों को मर्ज करना प्रशासन की जरूरत बन गया है। चल रहा सर्वे लोकल बॉडी द्वारा लुधियाना में र्वे करवाया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर पता चल सके कि किस इलाके में किस कम्युनिटी के लोग रहते हैं। इस वार्डबंदी में महिलाओं को सीटें पहले जितनी ही आरक्षित रखी जाएंगी। सर्वे के मुताबिक, एससी और बीसी वार्डबंदी के इलाके भी सुनिश्चित किए जा रहे है। नए सिरे से वार्डबंदी का सारा काम कर रहे हैं तांकि शहर को सही दिशा में विकास की राह पर लाया जा सके।
Before The Corporation Elections The Government Will Again Block The Ward In Ludhiana The Survey Is Being Done By The Teams