September 19, 2026 02:08:02
भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब में सुरक्षा प्रबंधों पर केंद्रीय गृह मंत्री से संवेदनशील सुनिश्चत की अपी

भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब में सुरक्षा प्रबंधों पर केंद्रीय गृह मंत्री से संवेदनशील सुनिश्चत की अपील

Dec29,2022 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 से पंजाब और जेएंडके में प्रवेश करेगी। लेकिन दिल्ली में यात्रा की सुरक्षा में हुई चूक के चलते कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। केसी वेणुगोपाल ने लेटर में जेएंडके समेत पंजाब को संवेदनशील बताया है। इस कारण पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों व नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील गई है। गृह मंत्री शाह को लिखे लेटर में बताया गया है कि 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान दिल्ली पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाने में विफल रही। जबकि राहुल गांधी को Z+ सिक्योरिटी प्रोवाइड है। बताया गया कि दिल्ली में स्थिति इतनी गंभीर थी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्रियों को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा था। पंजाब कांग्रेस ने तैयारियां पूरी की पंजाब कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में पंजाब में शामिल होने की बात कही है। यात्रा राजपुरा के शंभू बैरियर से पंजाब में प्रवेश करेगी। फिर पठानकोट के रास्ते आगे बढ़ेगी। लेकिन यात्रा के पंजाब में प्रवेश की फिलहाल सही तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने की बात कही गई है। सभी नेताओं को अलग-अलग प्रबंध की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Appeal To Union Home Minister For Sensitive Assurance On Security Arrangements In Punjab During Bharat Jodo Yatra



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं