September 19, 2026 02:07:58
पंजाब पुलिस के सालाना रिपोर्ट कार्ड पर फँसी सरकार, 22 ड्रोन बताए जबकि गिराए 4, लोग झूठ बता कर रहे ट्

पंजाब पुलिस के सालाना रिपोर्ट कार्ड पर फँसी सरकार, 22 ड्रोन बताए जबकि गिराए 4, लोग झूठ बता कर रहे ट्रोल

Dec30,2022 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के साल के रिपोर्ट कार्ड को जारी कर आम आदमी पार्टी की सरकार जमकर ट्रोल हो रही है। लोगों ने पंजाब सरकार के इस दावे को गलत ठहराया है। इतना ही नहीं, लोगों ने बीएसएफ के जवानों के क्रेडिट को अपने नाम करने के लिए भी जम कर ट्रोल किया है। दरअसल, पंजाब पुलिस के साल के रिपोर्ट कार्ड को जारी कर सरकार ने दावा किया है कि मान सरकार में पंजाब पुलिस ने एक साल में 119 आतंकी, 428 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, 22 ड्रोन मार गिराए हैं। 11.59 करोड़ की ड्रग पकड़ी और 16,798 ड्रग बेचने वाले और तस्कर पकड़े हैं। 22 ड्रोन गिराने के मसले पर AAP सरकार को लोगों ने खूब लताड़ा। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन BSF के जवानों ने मार गिराए। इसमें पंजाब पुलिस का कोई भी योगदान नहीं रहा। लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार इसका क्रेडिट ले रही है। आतंकियों और गैंगस्टरों पर भी भड़की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के गैंगस्टर और आतंकियों को पकड़ने के दावे पर भी लोग काफी भड़के। लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार के डीजीपी अधिकतर प्रेसवार्ता में गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए दिल्ली सरकार का धन्यवाद करते हैं। ऐसे में सरकार अब साल के बाद इसका क्रेडिट नहीं ले सकती। डेटा मुताबिक़ सिर्फ़ 4 ड्रोन ही पंजाब पुलिस ने किए रिकवर बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने इस साल सिर्फ 4 ड्रोन बरामद किए हैं। जबकि बीएसएफ ने 9 ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की और 12 ड्रोन विभिन्न परिस्थितियों में सर्च के दौरान बीएसएफ ने बरामद किए। यह आंकड़ा 1 जनवरी 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक का है।

Government Stuck On Punjab Polices Annual Report Card Told 22 Drones While Dropped 4



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं