September 19, 2026 02:08:06
भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब प्रवेश से पहले राहुल गांधी श्री दरबार साहिब पर सैन्य हमले और दिल्ली में सि

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब प्रवेश से पहले राहुल गांधी श्री दरबार साहिब पर सैन्य हमले और दिल्ली में सिख नरसंहार के लिए माफी मांगी

यात्रा में शामिल सिख नरसंहार के आरोपी सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं

Jan4,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब मध्यम उद्योग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का ने एक लिखित बयान के माध्यम से कहा है कि श्री राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने से पहले सचखंड श्री दरबार साहिब और जून 84 में हुए सैन्य हमले (ऑपरेशन ब्लू स्टार) के लिए क्षमा मांगें और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक साजिश के तहत नेहरू गांधी परिवार द्वारा किए गए सैन्य हमले और दिल्ली सिख नरसंहार के लिए माफी मांगें। इस पूरे नरसंहार को 38 साल बीत चुके हैं, जिसके कारण पूरा सिख जगत उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनमें से कई ने श्री दरबार साहिब पर सैन्य हमले का समर्थन किया था और पंजाब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीन दर्जन से अधिक बसें भरकर दिल्ली पहुंच तत्कालीन प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त किया था। उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस पार्टी दिल्ली सिख नरसंहार के मुख्य दोषियों को उच्च पद देकर पुरस्कृत कर रही है, जिनमें कमलनाथ, जगदीश टाइटलर और अजय माखन आदि का नाम उल्लेखनीय है। आज ये नेता भारत जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इन्हीं नेताओं ने दिल्ली में सिखों के नरसंहार का नेतृत्व किया, जिसे सिख कभी नहीं भूल सकते। टिक्का ने कहा कि ये नेता पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा कर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने पूर्वजों द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो पंजाब की जनता को भारत जोड़ो यात्रा का पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए।

Rahul Gandhi Apologized For The Military Attack On Sri Darbar Sahib And The Sikh Massacre In Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं