चंडीगढ़। पंजाब में करोड़ों रुपए के सिंचाई घोटाले की जांच के संबंध में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिटायर्ड आईएएस सर्वेश कौशल को अभी तक पूछताछ को नहीं बुलाया गया है। जबकि उन्हें अमेरिका से लौटे हुए 16 दिन बीत चुके हैं। यहां तक कि वह स्वयं भी पंजाब विजिलेंस के चीफ डायरेक्टर आईपीएस वरिंदर कुमार को उन्हें जांच में जल्द शामिल कराए जाने को लेटर तक लिख चुके हैं। दरअसल, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिटायर्ड आईएएस सर्वेश कौशल को जांच में शामिल होने को बुलाया गया था। साथ ही उनके विदेश में फरार होने की आशंका पर सितंबर महीने में उनका लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कर दिया गया था। जबकि वह जून 2022 से अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने अमेरिका गए हुए थे। हाईकोर्ट से लिया स्टे ऑर्डर पंजाब विजिलेंस द्वारा एलओसी जारी किए जाने से सर्वेश कौशल ने हैरानी जताई थी। इस कारण उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर मिलने तक अमेरिका से लौटने में भी देर हुई। इसके बाद सर्वेश कौशल ने पंजाब के चीफ डायरेक्टर विजिलेंस वरिंदर कुमार को लेटर लिख कर उन्हें जांच में शामिल कराने की अपील की है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि वह 20 दिसंबर को अमेरिका से लौट आए हैं, लेकिन विजिलेंस द्वारा अभी तक उन्हें जांच में शामिल नहीं कराया गया है। रिटायर्ड आईएएस सर्वेश कौशल ने चीफ डायरेक्टर को लिखे लेटर में बताया है कि जनवरी 2023 में उनकी निजी मीटिंग, प्रोफेशनल और अन्य प्रकार के प्रोग्राम पहले से तय हैं। इस कारण चंडीगढ़ से बाहर जाना उनकी मजबूरी है।
Vigilance Is Not Involving The Retired Ias In The Investigation In The Irrigation Scam He Returned From America 16 Days Ago