September 19, 2026 01:20:07
किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर दिया धरना, तीन घंटे फ्री रखा टोल, नहीं काटने दी पर्ची

किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर दिया धरना, तीन घंटे फ्री रखा टोल, नहीं काटने दी पर्ची

Jan5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन उगराहां व मजदूर-किसान संघर्ष कमेटी ने वीरवार की सुबह लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक टोल फ्री रखा। किसानों ने टोल प्लाजा को बंद रखने की कॉल पहले ही दे रखी थी। इस दौरान किसानों ने किसी भी वाहन की टोल पर पर्ची नहीं काटने दी। किसान नेता बलवंत सिंह ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पिछले करीब डेढ़-दो महीने से टोल प्लाजा और डीसी दफ्तरों में धरना देकर बैठी हुई है। लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार के कान पर जूं सरक रही है। जोगिंदर सिंह उगराहां के आह्वान पर मजदूर-किसान संघर्ष कमेटी के समर्थन में उतरी है। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो आंदोलन समाप्ति के समय उनके साथ समझौते किए थे, अब उनसे वह पीछे हट रही है। मांगी गई मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। यही हाल प्रदेश सरकार का भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सबसे महंगा टोल सांकेतिक तौर पर तीन घंटे के लिए बंद करके अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सरकार ने मांगे न मानी तो टोल प्लाजा पक्के तौर पर ही बंद कर दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि जगह-जगह नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर बनाए गए टोल प्लाजा सरकार की लूट के अड्डे हैं।

Farmers Protested At Ladowal Toll Plaza Kept Toll Free For Three Hours Did Not Allow Slip To Be Cut

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं