September 19, 2026 02:08:32
सांसद बिट्टू ने कहा भाजपा का तख्ता पलट देगी भारत जोड़ो यात्रा, सीएम मान ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध क

सांसद बिट्टू ने कहा भाजपा का तख्ता पलट देगी भारत जोड़ो यात्रा, सीएम मान ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का दिया आश्वासन

Jan6,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने लुधियाना पहुंचकर प्रैस कांफ्रेस की। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में कहा कि राहुल गांधी 12 जनवरी को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। राहुल के आने से पहले ही विरोधियों की कुर्सियां हिल चुकी हैं। राहुल गांधी की ये यात्रा प्यार के पैगाम लेकर आ रही है। पंजाब में नफरत फैलाने वाले लोगों की जड़े हिल चुकी हैं। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा का तख्ता पलट होना निश्चित है। देश में बड़ा बदलाव 2024 में आएगा। लोगों में जो नफरत का बीच बोया गया है, उन्हें राहुल गांधी इस यात्रा से उखाड़ फेंक रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू की गई ये यात्रा 30 जनवरी को लाल चौक श्रीनगर में तिरंगा झंडा लहरा संपन्न होगी। लोगों में भारी उत्साह है। कांग्रेस की लीडरशिप राहुल का स्वागत करने के लिए तैयार बैठी है। CM ने दिया सुरक्षा का आश्वासन सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग व अन्य सीनियर लीडरशिप ने बैठक की थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया है कि पंजाब में राहुल गांधी की यात्रा को पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। राहुल की ये यात्रा देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। वहीं जो जुमलेबाज नेता है उन्हें दरकिनार करेगी।

Mp Bittu Said That Bharat Jodo Yatra Will Overturn Bjp Cm Mann Assured Of Adequate Security Arrangements

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं