September 19, 2026 01:20:13
ढोल धमाकों के बीच हुई भाजपा के नए जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की ताजपोशी, वर्करों में दिखी उत्साह की लह

ढोल धमाकों के बीच हुई भाजपा के नए जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की ताजपोशी, वर्करों में दिखी उत्साह की लहर

-ताजपोशी से पहले गुरु नानक भवन में रजनीश धीमान ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

Jan6,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आएगी, ये आंकलन आज भाजपा लुधियाना के नए जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की ताजपोशी के उपलक्ष्य में गुरु नानक भवन में आयोजित कार्यक्रम से साफ हो गया। पहली बार भाजपा के किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी भीड़ व लोगों का जोश नजर आता दिखा। इस ताजपोशी समारोह में विशेष तौर से भाजपा पंजाब के अध्यक्ष व विधायक अश्वनी शर्मा जी, भाजपा प्रदेश के महासचिव जीवन गुप्ता,राजेश बाघा,उपाध्यक्ष राकेश राठौर,सुभाष शर्मा,खजांची गुरदेव शर्मा देबी,मुख्यप्रवक्ता अनिल सरीन पहुंचे । समारोह के बाद भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष रजनीश धीमान ने पदभार संभालने के लिए जिला भाजपा कार्यलय घंटा घर पहुंचे। यहां पर खजांची गुरदेव शर्मा देबी, जतिंदर मित्तल व अन्य की मौजूदगी में रजनीश धीमान ने जिला अध्यक्ष की कुर्सी का कार्यभार संभाला। रजनीश धीमान ने कहा की जिसको शीर्ष नेतृत्व का इतना आर्शीवाद मिला हो, उसे अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है तो जहां आप मेरा साथ है और नेतृत्व मेरा साथ है, तो मैं पूरी ताकत के साथ आगे बढूंगा। उन्होंने कहा की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के जिला अध्यक्ष का जो काम को संभालने का मुझमे हाईकमान ने जो विश्वाश जताया है उसे मै पूरी निष्ठां व तनदेही के साथ निभाउंगा। भाजपा जिला कार्यलय में हुए स्वागत समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा -जो विश्वास, जो सहयोग, मुझमें व्यक्त किया है उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है और इस पार्टी में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी का जिले से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे चाय बेचने वाले का बेटा भी प्रधान मंत्री बन सकता है कोई भी मंत्री बन सकता है यही एक ऐसी पार्टी है जिसमे ये सब संभव है दूसरी पार्टियों में तो परिवार वाद ही चलता है । परिवार ही पार्टी नही है। ऐसा भाजपा में नही है भाजपा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो पंजाब की जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आए है आने वाले नगर निगम चुनावों में जनता उनको आइना दिखाएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल, अरुणेश मिश्रा, जतिंदर मित्तल सुनीता अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश सरपाल,प्रेम मित्तल,जगमोहन शर्मा,सतिंदर सिंह ताजपुरिया, एस सी मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष एस आर लद्धड़ ,मदन मोहन व्यास, डा.डी. पी.खोसला, उमा दत्त शर्मा,जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,राम गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल , सतपाल सग्गड़,योगेंद्र मकोल, राजेश्वरी गोसाई,लक्की चोपड़ा यशपाल जनोत्रा,संजय गोसाई,सुमन वर्मा,डॉ.निर्मल नय्यर,डॉ.सतीश कुमार,संजय कपूर,पंकज जैन, महेश दत्त शर्मा,हर्ष शर्मा, इन्दर अग्रवाल,दविंदर जग्गी,नवल जैन,सुभाष डावर,राकेश कपूर,हरबंसलाल फैंटा,निर्मलजीत सिंह मलहि,रोहित सिक्कासीनियर भाजपा नेता अशोक लूम्बा,संतोष कालडा,सतिंदर तजपुरिया,राजिंदर खत्री,पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सोनिया शर्मा,ऍम.एस.एम.ई के प्रधान प्रकोष्ठ के सुभाष डाबर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा ,एस.सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सुखजीव बेदी,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी, युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,योगेंद्र मकोल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,नरिंदर मलहि अमित डोगरा,नवल जैन,पंकज जैन,विक्की,सरदार तरनजीत सिंह,कैलाश चौधरी,सुमन वर्मा,विक्की सहोता,सुरिंदर बाली,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता रमेश जैन बिट्टा,विशाल गुलाटी,विजय कालिया,मंडल प्रभारीयो में राजिंदर शर्मा,दीपक गोयल,सुमित टंडन,जज्बीर मनचंदा,परवीन शर्मा,चन्दन गुप्ता और मंडलों के प्रधानों में लक्की शर्मा,जगदेव तिवारी,शिव राम गुप्ता,संजीव पूरी,हरबंश सिंह सलूजा,हिमांशु कालड़ा,अमित शर्मा,राकेश जग्गी,जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह सोढ़ी, केवल गर्ग,सुरेश गर्ग,संदीप वडवा,गौरव अरोड़ा,हरीश सग्गड़,यशपाल वर्मा,विनय मित्तल,संजीव पूरी,प्रिंस भंडारी,राजना गिल,विजय खटक, विपन विनायक,सुरेश गौड़,जीवन मेहरा,राजेश सरीन,सोशल मीडिया व आई टी सेल से विकास अरोड़ा,हर्ष सरीन, महिला मोर्चा की प्रधान किरण शर्मा,महिला मोर्चा की महामंत्री सिमा शर्मा,हेमा,सीमा शर्मा,रजनी,ज्योति वर्मा,संगीता भंडारी,पार्षद यशपाल चौधरी, ओम प्रकाश रतड़ा, पालवी विनायक, राशि अग्रवाल, ऐनी सिका,युवा मोर्चा के महामंत्री अजिंदर सिंह,रोबिन चुघ, नरिंदर मल्ली, संजय शर्मा,इत्यादी उपस्थित रहे । ताजपोशी समारोह ने लिया रैली का रुप भले ही नवनियुक्त प्रधान रजनीश धीमान की ताजपोशी से ठीक पहले गुरु नानक भवन में एक समारोह रखा गया था, लेकिन ये समारोह एक रैली कार्यक्रम से बनता दिखा। भाजपा के कईं नेता इस दौरान अपने वर्करों का बड़ा दलबल लेकर इस कार्यक्रम में पहुंचते दिखाई दिए। खासकर कांग्रेस से भाजपा में आए विपन विनायक, भाजपा प्रदेश कैशियर गुरुदेब शर्मा देबी, भाजपा नेता लक्की चोपड़ा अपने साथ वर्करों की भीड़ जुटा लेकर आते दिखे।

Coronation Of Bjp New District President Rajneesh Dhiman Amidst Drum Beats



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं