September 19, 2026 02:08:48
सुखबीर बादल ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोले; आप सरकार इंडस्ट्री के लिए नहीं ला सकी पॉलिसी

सुखबीर बादल ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोले; आप सरकार इंडस्ट्री के लिए नहीं ला सकी पॉलिसी

सीएम भगवंत मान को धर्म की मर्यादा नहीं पता

Jan7,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल शनिवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। गोल्डन टेंपल में माथा टेकने बाद सुखबीर बादल ने पंजाब की इंडस्ट्री पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को जल्द इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाने की मांग रखी है। सुखबीर बादल का कहना है कि अगर ऐसा ना हुआ तो पंजाब की बची इंडस्ट्री भी दूसरे राज्यों में चली जाएगी। बादल ने कहा कि बीता 2022 पंजाब के लिए सबसे बुरा रहा है। लोग रात को घरों से निकलने से डर रहे हैं। कोई भी इंडस्ट्री वाला नहीं है, जिसने गैंगस्टरों को फिरौती ना दी हो। इतना ही नहीं, पहले तो साइकिल इंडस्ट्री यूपी जाने की तैयारी में हैं, वहीं अब पंजाब की होजरी इंडस्ट्री अपने आप को जम्मू-कश्मीर शिफ्ट करने वाली है। 6 साल से पंजाब में नहीं कोई पॉलिसी सुखबीर बादल ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार राज्य की इंडस्ट्री के लिए कोई पॉलिसी नहीं ला पाई। वहीं अब भगवंत मान सरकार इंडस्ट्रियल पॉलिसी ही नहीं, अन्य कोई भी पॉलिसी अभी तक नहीं ला पाई है। यही कारण है कि अब इंडस्ट्री का पंजाब से पलायन हो रहा है। सीएम मान को धर्म की मर्यादा नहीं पता सुखबीर बादल ने इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को गोलक में पैसे न डालने वाले बयान को लेकर नास्तिक कहा। उनका कहना था कि सीएम मान को किसी भी धर्म की मर्यादा का ख्याल नहीं है। जो व्यक्ति शराब पीकर गुरुघर में जा सकता है, उससे हम ऐसी ही आस कर सकते हैं।

Sukhbir Badal Bowed His Head In The Golden Temple Said Aap Government Could Not Bring A Policy For The Industry

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं