September 19, 2026 01:20:11
सांसद रवनीत बिट्टू बोले आप सरकार खेल रही बारी बट्टा, एक मंत्री हटा दूसरे को लगवा लूट रहे पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू बोले आप सरकार खेल रही बारी बट्टा, एक मंत्री हटा दूसरे को लगवा लूट रहे पंजाब

Jan7,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी की 10 महीने की सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की छुट्‌टी हो गई है। मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफ‌ा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने सरारी और पंजाब सरकार पर तंज कसा है। बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब सरकार बारी बट्‌टा खेल रही है। 10 महीने में दो मंत्री इस्तीफे दे गए। विधायक अधिक होने के चलते कुछ महीनों बाद ही किसी न किसी मंत्री से इस्तीफा लेकर दूसरे को मंत्री बना दिया जाता है। आप पार्टी के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों पर भी पंजाब की विजिलेंस खामोश है। विजिलेंस नहीं ले रही मंत्रियों पर एक्शन उन्होंने कहा कि विजिलेंस किसी मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विधायकों को पंजाब को लूटने का बार-बार मौका दे रहे हैं। हर दो से तीन महीने बाद मंत्री नया लगा दिया जाता है। आप सरकार के मंत्री 20-20 मैच से भी कम समय में मंत्री पद छोड़ जाते हैं। बिट्‌टू ने कहा कि आप पार्टी के जितने विधायक हैं, सभी दूसरी पार्टियों के नेता हैं। इसलिए आप पार्टी को डर है कि कहीं विधायक पुरानी पार्टियों में न चले जाएं। दिल्ली से चल रही सरकार भगवंत सिंह मान दिल्ली के इशारे पर काम कर रहे है। पंजाब की जनता अब जान चुकी है कि ईमानदार पार्टी के नेता कैसे पंजाब में जनता की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। बता दें मंत्री सरारी पर तीन महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी PA से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। इसके बाद पार्टी ने उनसे जवाब मांगा था।

Mp Ravneet Bittu Said That Aap Government Is Playing Bad Luck Replacing One Minister And Looting Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं