September 19, 2026 02:08:35
पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सीएम खुद संभालेगें जेल विभाग, अन्य मंत्रियों के विभाग भी बदले

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सीएम खुद संभालेगें जेल विभाग, अन्य मंत्रियों के विभाग भी बदले

Jan7,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में आप सरकार के 10 महीने में दूसरे मंत्री द्वारा इस्तीफा दे दिया गया है। मंत्री फौजा सिंह सरारी द्वारा इस्तीफा देने के बाद सीएम भगवंत मान द्वारा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम समेत छह मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। जबकि कई मंत्रियों को नए विभाग दिए गए है। बता दें कि यह पहली बार है कि पंजाब कैबिनेट में ऐसे बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमें करीब आधा दर्जन मंत्रियों के विभाग बदलकर उन्हें नए विभाग दिए हो। जबकि यह मामला विरोधी पार्टियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके चलते विरोधी पार्टियां लगातार आप सरकार पर निशाना साध रही है। बता दें कि इस फेरबदल में जेल विभाग को कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस से वापिस लिया गया है। जिसे अब मुख्यमंत्री भगवंत मान संभालेंगे। अनमोल गगन मान को उनके पुराने विभागों के साथ सैर सपाटा मंत्रालय दिया गया है। वहीं गुरमीत सिंह मीत हेयर को खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार, जल संसाधन विभाग, मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, डॉ. बलबीर सिंह को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य, चुनाव विभाग और मंत्री चेतन सिंह जोड़माजरा को खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी विभाग दिया गया है।

Major Reshuffle In Punjab Cabinet Cm Himself Will Handle Jail Department Departments Of Other Ministers Also Changed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं