लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले ही लुधियाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा को हटाकर उनकी जगह मोहित रामपाल को जिला प्रधान बना दिया गया है । इसकी पुष्टि लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी फेसबुक आईडी पर मोहित रामपाल को जिला प्रधान बनाए जाने पर उनका मुंह मीठा करवाते की एक पोस्ट शेयर कर की है। इसके साथ ही इस पोस्ट में साफ किया गया है कि योगेश हांडा को प्रदेश की टीम में यूथ सेक्रेटरी के पद का जिम्मा दिया गया है। हालांकि अभी इस संबंधी जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवार की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई और ना ही अभी तक प्रदेश या राष्ट्रीय कांग्रेस से कोई जानकारी मीडिया को जारी की गई है।
Mohit Rampal New Youth Congress President Ludhiana