September 19, 2026 01:20:10
आज सरहिंद से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, कल सुबह पहुंचेगी लुधियाना, फिर राहुल निकलेंगे दिल्ली

आज सरहिंद से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, कल सुबह पहुंचेगी लुधियाना, फिर राहुल निकलेंगे दिल्ली

Jan11,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब के सरहिंद के फतेहगढ़ साहिब से आरंभ हो गई है। यात्रा आरंभ करने से पहले राहुल गांधी में फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और उसके बाद यह यात्रा आरंभ की गौर हो कि राहुल गांधी की ओर से कल अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में भी माथा टेका था। आज यह यात्रा करीब 2 घंटे की देरी से आरंभ हुई। कड़ाके की सर्दी के बीच राहुल गांधी आज भी सिर पर पगड़ी और आधी बाजू की टीशर्ट पहने हुए है। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग व अन्य नेता मौजूद है। आज यह यात्रा सरहिंद से आरंभ होकर खन्ना होते हुए दोराहा में आकर रुकेगी। जहां कांग्रेसी नेता गुरकीरत कोटली इस यात्रा को रिसीव करेंगे। वीरवार सुबह में दोराहा से यह यात्रा सुबह 8:00 बजे आरंभ होगी और इस दौरान लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू साथ मौजूद रहेंगे । सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास लुधियाना पहुंचेगी। जहां सबसे पहले एमजी हेक्टर शोरूम के नजदीक इस यात्रा जिला कांग्रेस की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा शेरपुर चौक होते समराला चौक तक जाएगी । यात्रा के इसी स्पैन के बीच में साउथ विधानसभा, आतम नगर विधानसभा, वेस्ट विधान सभा, महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस और इसके बाद पूर्वी विधानसभा और अंत में कश्मीर नगर के पास नॉर्थ विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। समराला चौक पर करीब आधा से एक घंटा रुक कर राहुल गांधी वापस लोहड़ी के कार्यक्रम के चलते वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और इसके बाद फिर से यह यात्रा 14 जनवरी को लाडोवाल से आरंभ होगी । यहां पूर्व विधायक कुलदीप वैद की ओर से राहुल गांधी के साथ यात्रा की अगुवाई की जाएगी। -------- लुधियाना में करीब 3 घंटे की यात्रा में कांग्रेसियों ने खर्च डालें एक करोड़ बात करें कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तो यह यात्रा लुधियाना में कल सुबह करीब 10:00 बजे पहुंचेगी और इसके बाद दोपहर 12:00 बजे यह यात्रा समराला चौक के आसपास होगी और यही करीब आधा से 1 घंटा रुकने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। लेकिन बड़ी बात है कि कांग्रेसियों ने मात्र इस 3 घंटे की यात्रा के लिए करीब 50 लाख के विज्ञापन बोर्ड लगा दिए हैं और इसके अलावा तमाम अन्य खर्च जोड़कर यह खर्च एक करोड़ के आस पास का बताया जा रहा है। भले ही यह यात्रा लुधियाना में मात्र 3 घंटे से भी कम समय रहेगी लेकिन कांग्रेसियों ने पैसों की बर्बादी करने में किसी भी तरह से कोई कमी नहीं छोड़ी है।

Bharat Jodo Yatra Start From Sirhind Fatahgarh Sahib



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं