September 19, 2026 06:31:50
भारत जोड़ो यात्रा पर विवाद, लुधियाना में कांग्रेस भवन बाहर लगाए पोस्टर, लिखा 1947 में कांग्रेस ने भार

भारत जोड़ो यात्रा पर विवाद, लुधियाना में कांग्रेस भवन बाहर लगाए पोस्टर, लिखा 1947 में कांग्रेस ने भारत तोड़ा, राहुल जवाब दें

Jan11,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को पंजाब में एंटर हो गई है। यात्रा वीरवार को लुधियाना में पहुंचेगी। लेकिन यात्रा को लेकर बुधवार से ही महानगर में विवाद होना शुरु हो गया है। लुधियाना में कांग्रेस भवन के बाहर और आस-पास इमारतों पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी जवाब दें कि 1947 में भारत तोड़ा गया। इस दौरान 20 लाख निर्दोष मारे गए। 1984 में सिख दंगों में सैकड़ों निर्दोष मारे गए। कांग्रेस ने 1984 में सिख समाज को तोड़ने का काम किया। 1984 में सिख समाज तोड़ने और 1947 में देश तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस भवन के बाहर लगाए गए पोस्टर बुधवार सुबह जब इलाका में रहते लोगों ने देखे तो शोर मच गया। लोगों ने थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाके के कैमरे खंगाल रही है। सभी पोस्टरों को पुलिस ने वीडियोग्राफी करवा उतरवाया। वहीं एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं कि ये पोस्टर किन लोगों ने लगाए हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है। कांग्रेसी नेताओं ने जताया रोष इस मामले में कांग्रेस नेताओं में रोष है। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा से विरोधी हिल चुके हैं। यात्रा में खलल डालने के लिए इस तरह को हरकतें की जा रही है। पंजाब की जनता का प्यार राहुल को मिल रहा है। जिन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं, पुलिस उनकी सख्ती से जांच करे। पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ में आकर रुक गई है।

Controversy Over Bharat Jodo Yatra Posters Put Up Outside Congress Bhawan In Ludhiana Wrote Congress Broke India In 1947 Rahul Should Answer



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं