September 18, 2026 02:08:19
पंजाब के इतिहास में भगवंत मान सरकार का शासन काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा: रजनीश धीमान

पंजाब के इतिहास में भगवंत मान सरकार का शासन काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा: रजनीश धीमान

रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्कल स्तर पर किया प्रदर्शन

Jan11,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना : 11 जनवरी पंजाब के सभी पीसीएस अधिकारियों द्वारा हड़ताल रूपी छुट्टी पर जाने के कारण पंजाब की जनता को होने वाली परेशानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के आहवान पर आज लुधियाना में 10 जगहों पर सर्कल स्तर पर धरने-प्रदर्शनों के चलते आज लुधियाना में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने मिलकर पंजाब सरकार के विरुद्ध पुतला फूंक प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ऐसा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के विरुद्ध PCS व IAS अधिकारी अपना कामकाज छोड़ कर हड़ताल पर गए हों। रजनीश धीमान ने इस अवसर पर भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति तेजी से दिवालियापन की तरफ बढ़ रही है और इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के नेतृत्व को खुश करने के लिए अपने व केजरीवाल के चहेतों को थोक में चेयरमैनियाँ बाँट कर कर्ज में डूबे पंजाब के खजाने पर अनावश्यक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब सरकार के रवैये के खिलाफ पंजाब के पीसीएस अधिकारियों द्वारा सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान कर दिया है। आईएएस अधिकारियों का विजिलेंस के विरुद्ध एकजुट होना तथा 60 से अधिक आईएएस अधिकारियों के इस्तीफों की घोषणा से स्पष्ट हो चुका है कि भगवंत मान सरकार और प्रशासन में किसी तरह का कोई तालमेल नहीं है। केजरीवाल सरकार के दिल्ली के अधिकारियों की पंजाब के प्रशासन में सीधी दखलअंदाजी से पंजाब की अफसरशाही बहुत खफा है। आज पंजाब के सभी सरकारी विभाग व अन्य संगठन पंजाब सरकार की पंजाब विरोधी व जनता विरोधी नीतियों के चलते भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरा पंजाब धरने पर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में आम आदमी पार्टी की सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान का शासन काले इतिहास के रूप में लिखा जाएगा। . इस अवसर पर धीमान ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार बनी है तब से पंजाब की हालत बदतर हो गई है। हर तरफ गैंगस्टरों, गुंडों व देश-विरोधियों का राज है और यह लोग पंजाब सरकार और पुलिस-प्रशासन को आँखें दिखा कर अपने सत्ता चला रहे हैं। भगवंत मान या उनके मंत्री इनके विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोलते। आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में उसका हाथ होने तथा उसका एजेंडा लागू करने की बातें की जा रही हैं। लेकिन केजरीवाल, भगवंत मान या उनके किसी मंत्री ने आज तक उसके विरुद्ध एक शब्द नहीं बोला। उन्होएँ कहा कि पंजाब की जनता आज पंजाब सरकार से इतना दुःखी है कि उन्होंने इस बार के निगम चुनाव में आप को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जनहितैषी नीतियों व कार्यों से बहुत खुश है। अब पंजाब की जनता ने पंजाब में बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है तथा वह पंजाब की सभी नगर निगम और लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिता कर आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर सतिंदरपाल तजपुरी,गुरदेव शर्मा देबी, जतिंदर मित्तल, डॉ सुभाष वर्मा, प्रेम मित्तल, अनिल सरीन , राजीव कतना, प्रवीण बांसल सुनील मौदगिल, कांतेंदु शर्मा , राम गुप्ता, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, गुरदीप सिंह गोशा कैलाश चौधरी, जगमोहन शर्मा, जुज्वीर मनचंदा,डोल्ली गोसाईं, सतपाल सग्गर राज किशोर लक्की, जसदेव तिवारी, पवन भरद्वाज, चन्दन गुप्ता, अमित रॉय, सीमा शर्मा रवी चौरसिया, सुरेश अग्रवाल, नीरज वर्मा, रमेश जैन बिट्टा, यशपाल चौधरी. इन्दर अग्रवाल, संजय खटक दीपक डडवाल, बलविंदर सिंह बिंदर, निर्मल सिंह एस एस, बलविंदर स्याल, प्रेम मित्तल, सुखजीव बेदी ,अमृत मदान, रजत शर्मा, महिपाल ,संजीव अग्रवाल, राज गर्ग, दीपक गोयल, संतोष विज, ललित गर्ग नवल जैन, अमित डोगरा, केवल कृष्ण गुप्ता, पवन भारद्वाज, जगन नाथ अग्रवाल, हरपाल सिंह ढिल्लो, राजीव वर्मा, मुकेश कुमार, अश्वनी भगत, अविनेश, बाबा बलकार सिंह, संजीव धीमान, पंकज कुमार, हरबंस सिंह सलूजा, अशोक खन्ना, गुरप्रीत सिंह राजू, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, यशपाल वर्मा, संजीव पूरी, संदीप वधवा, राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा, प्रिंस भंडारी, कविता देवी, क्रांति डोगरा, इंद्रजीत सिंह, राजन पांधे, डॉक्टर निर्मल नय्यर,. बलविंदर शर्मा, पीयूष चोपड़ा,केवल गुप्ता, विनय मित्तल, प्रवेश महाजन, बलबीर सिंह, सुरिंदर बिरदी, धरमिंदर मंडल, सुरिंदर सिंह, पवन भरद्वाज, हरपाल सिंह ढिल्लों, मंजीत सिंह,राज गर्ग, हिमांशु कालरा, सतनाम सिंह सेठी, अमित मित्तल, रवि बत्रा, गगनदीप सिंह, मुकेश गौतम, गौरव अरोड़ा. अमित नेगी , रजनीश गौतम, अतुल कपूर, पंकज गोयल, हरीश मेघराज, सुमन वर्मा आदि उपस्थित थे

The Rule Of Bhagwant Mann Govt Will Be Written As A Black Chapter In The History Of Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं