लुधियाना। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के वीरवार को लुधियाना पहुंचने के बाद डाली गई। एक दिन ब्रेक को भले ही लोहड़ी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोडकर गए हैं। राहुल गांधी के मुताबिक वो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रोजाना 25 किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं। लेकिन पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन यह माहौल नहीं देखने को मिला। क्योंकि यात्रा वीरवार को सुबह पायल से शुरू हुई। यात्रा को शाम तक चलाने की बजाय दोपहर के समय समराला चौक में ही रैली के दौरान खत्म कर दिया गया। जबकि शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन की ब्रेक दी गई है और राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसके लिए पंजाब के लोगों में लोहड़ी के त्योहार की काफी मान्यता होने की बात कही जा रही है। लेकिन अगर मान्यता की बात करें, तो पंजाब में मकर संक्रांति का भी उतना ही महत्व है, जिस दिन वो यात्रा जारी रखेंगे, जबकि असलियत यह है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोडकर गए हैं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह जल्दी आकर यात्रा में शामिल नहीं हो सकते जिसके मद्देनजर यात्रा के अगले पड़ाव को शनिवार को लाडोवाल से शुरू किया जाएगा। राहुल गांधी के डुप्लीकेट का रहा क्रेज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के डुप्लीकेट का काफी क्रेज रहा है जो यू.पी. के मेरठ का रहने वाला फैजल है जो बिल्कुल राहुल गांधी का हमशक्ल लग रहा है। फैजल के मुताबिक उसका परिवार कांग्रेस समर्थक है और वह दिल्ली से भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहा है और वो कश्मीर तक साथ रहेगा लेकिन उसकी राहुल गांधी के साथ पहली बार मुलाकात लुधियाना में हुई है। इस दौरान राहुल गांधी उसे देखकर हंसे और जफ्फ़ी डालकर मिले।
Congresss Bharat Jodo Yatra Halted For A Day Rahul Gandhi Reached Delhi On Sister Priyanka Gandhis Birthday