September 19, 2026 05:33:04
भारत जोड़ो यात्रा- प्रदेश प्रधान राजा वडिंग को पड़े धक्के, राहुल ने ब्लॉक प्रधान का बढ़ाया मनोबल

भारत जोड़ो यात्रा- प्रदेश प्रधान राजा वडिंग को पड़े धक्के, राहुल ने ब्लॉक प्रधान का बढ़ाया मनोबल

Jan12,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना में आज का पूरा दिन कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के इर्द-गिर्द घूमता दिखा। आज ये यात्रा लुधियाना में थी और दोराहा से शुरू होकर शेरपुर चौक होते हुए जालंधर बाईपास पर संपन्न हुई । यात्रा को लेकर कांग्रेसी समर्थकों और वर्करों का बड़ा जमावड़ा देखा गया। इस दौरान हर एक कांग्रेसी नेता और वर्कर राहुल गांधी को मिलने की चाह दिल में रखे हुए था लेकिन उनके साथ साथ 600 मीटर का सिक्योरिटी घेरा भी साथ था जिसके चलते हर एक नेता व वर्कर को इस घेरे के अंदर जाने की इज़ाजत नहीं थी। हालांकि कुछेक नेता और वर्कर राहुल गांधी के साथ साथ दिखाई दिए। वेस्ट हलके से ब्लॉक प्रधान मुनीश शाह राहुल गांधी से मिलकर बेहद खुश दिखाई दिए। उन्हें कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार की ओर से राहुल गांधी के साथ ब्लॉक प्रधान होने का परिचय देकर मिलवाया गया । जिसके बाद राहुल गांधी ने मनीष शाह का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ साथ चलने को भी कुछ पल दिए। कड़ाके की ठंड में भले ही राहुल गांधी हाफ टीशर्ट में थे तो वही मनीष भी हाफ टीशर्ट में ही उनके साथ हाथ मिलाते देखे गए। हालांकि सामने आ रही कई वायरल वीडियो में इस भारत जोड़ो यात्रा के कही अहम वाक्या भी सामने आ रहे हैं। जिसमें एक वायरल वीडियो में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग दौड़ लगाकर अपने एक नजदीकी को राहुल गांधी के सिक्योरिटी घेरे के भीतर लाकर उन्हें मिलाने की कोशिश करते देखे गए, लेकिन इस दौरान उनकी सिक्योरिटी में तैनात एक सुरक्षा बल ने धक्का मारते हुए राजा वडिंग और उनके समर्थक को किनारे कर दिया।

Bharat Jodo Yatra State President Suffered Setbacks Rahul Boosted The Morale Of The Block Pradhan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं