यशपाल शर्मा, लुधियाना जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। राहुल गांधी की ओर से आज फगवाड़ा के लिए लाडोवाल से यात्रा शुरू की गई थी। चौधरी संतोख सिंह भी उन्हें रिसीव करने के बाद इस यात्रा में शामिल हो गए। जानकारी मुताबिक चौधरी संतोख सिंह इस यात्रा में अभी करीब आधा किलोमीटर ही चले थे कि उन्हें छाती में दर्द की तकलीफ हुई और वह साइड में बैठ गए । करीब 10 मिनट बाद उन्हें तुरंत फगवाड़ा के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जानकार बताते हैं कि उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जैसे ही फैली उसके तुरंत बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया और राहुल गांधी एक कार में अपने तीन चार समर्थकों के साथ सवार हो फगवाड़ा के निजी हॉस्टल के लिए रवाना हो गए। चौधरी संतोख सिंह 76 वर्ष के थे। चौधरी संतोख सिंह साल 2014 में पहली बार जालंधर से सांसद बने थे और दूसरी बात फिर से उन्होंने साल 2019 में सांसद चुनाव में जीत हासिल की थी।
Mp Santokh Singh No More