फिल्लौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जालंधर से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में ले जाते वक्त पिता सांसद चौधरी पंप करने पर सांस ले रहे थे। तभी वहां मौजूद डॉक्टरों ने हमें कहा कि किनारे हो जाओ, वी नो हाऊ टू डू इट। उनके पास एमरजेंसी शॉक का भी कोई सामान नहीं था। वहां के डॉक्टर बड़ी हड़बड़ाहट में थे। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर ट्रैफिक जाम इतना था कि एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचते हुए 20 से 25 मिनट लग गए। उनका आरोप है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस पहुंचती तो बचाव हो जाता। वहीं ट्रैफिक खुलवाने को को कोई मुलाजिम भी नहीं था। सुबह अपने लिए चाय बनाई, 5 बजे जिम पहुंच जाते थे विक्रमजीत ने कहा कि आज सुबह ही उन्होंने अपने लिए चाय बनाई। मैं रात को 2 बजे पहुंचा तो उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे तो जाना ही है, अब क्या सोना। उन्होंने मुझे कहा कि कुछ धार्मिक शख्सियतों को राहुल गांधी से मिलवाना है। उनके पास गाड़ी नहीं है, जिसके बाद मैंने गाड़ी का इंतजाम किया। विक्रमजीत ने बताया कि पिता मॉर्निंग टी खुद ही बनाते थे। वह ठीक 5 बजे ही जिम पहुंच जाते थे। मुझे पिता के बारे में तब पता चला, जब मुझे पीछे से विजयइंदर सिंगला ने आवाज मारी कि अंकल गिर गए। जिला प्रशासन की थी एंबुलेंस जिस एंबुलेंस में सांसद को अस्पताल पहुंचाया गया, वह जिला प्रशासन की थी। विधायक बेटे के बयान के बाद अब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि उन्होंने यात्रा के दौरान किस तरह की इमरजेंसी सेहत व्यवस्था दी थी या नहीं। राहुल पहुंचे घर, मोदी समेत राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि सांसद संतोख सिंह की मौत के खबर के बाद राहुल गांधी ने रविवार तक के लिए अपनी यात्रा रोक दी है। वह नेताओं के साथ सांसद के जालंधर घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल ने कहा कि ऐसे नेता पार्टी की शान बढ़ाते है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Mps Son Did Not Have Emergency Shock Equipment With Doctors Delay Due To Ambulance Stuck In Traffic Jam