September 19, 2026 03:33:07
76 की उम्र में भी सांसद संतोख सिंह थे जिम लवर, खुद बनाते थे चाय, पत्नी के लिए खाना बनाना था पसंदीदा

76 की उम्र में भी सांसद संतोख सिंह थे जिम लवर, खुद बनाते थे चाय, पत्नी के लिए खाना बनाना था पसंदीदा काम

Jan14,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। संतोख सिंह की उम्र 76 साल थी। लेकिन जोश और एनर्जी इतनी थी कि आज के नौजवान भी पीछे छोड़ देते थे। वे फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। जहां आज के राजनेता खादी लिबास में नजर आते हैं, वहीं संतोख सिंह लोअर और टी-शर्ट तक पहनते थे। इतने स्टाइलिश थे कि अकसर मम्मी भी चुटकी लेते हुए उन्हें कहती थी कि कुछ तो उम्र का लिहाज किया करो। आजकल के नौजवान बने घूमते हो। पिता संतोख सिंह रोजाना जिमिंग करते थे। घर में ही जिम बना है। वे रोज 30 मिनट जिम में बिताते थे। इसके बाद 10 मिनट ब्रिस्क वॉक करते थे। वजन तोलना उनका रोज का रुटीन था। जिम या वर्कआउट करते समय कितनी कैलोरी खर्च करनी है, इसका वे खास ध्यान रखते थे। वह मॉर्निंग टी खुद बनाते थे। सुबह 5 बजे ही जिम पहुंच जाते थे। सप्ताह में एक या दो दिन गोल्फ खेलते थे संतोख सिंह गोल्फ खेलने के भी शौकीन थे। वे सप्ताह में एक या दो दिन गोल्फ खेलने जरूर जाते थे। उन्हें किताबें पढ़ने का शौक था। रात को सोने से पहले बुक रीडिंग करते थे। उनका पसंदीदा विषय हिस्ट्री था। वे हिस्ट्री से जुड़ी वेब सीरीज भी देखते थे। जगजीत सिंह की गजलें सुनने का शौक संतोख सिंह को था। दिन में जब भी समय मिलता वे जगजीत सिंह, गुलाम अली और मेहंदी हसन की गजलें सुनते थे। पत्नी के लिए ब्रेकफास्ट बनाना पसंदीदा काम संतोख सिंह का पसंदीदा काम था, पत्नी के लिए ब्रेकफास्ट बनाना। जब भी समय मिलता था, वे अपने और अपनी पत्नी दोनों के लिए पसंदीदा खाना जरूर बनाते थे। संतोख सिंह पूरी तरह नॉन वेजेटेरियन थे। उनका मानना था कि इंसान को दोपहर में ही पूरा खाना खा लेना चाहिए, उसके बाद आगे-पीछे नाश्ते में और रात को हल्का खाना बेहतर है, इससे शरीर ओवर इटिंग नहीं होती, हाजमा ठीक रहता है।

Even At The Age Of 76 Mp Santokh Singh Was A Gym Lover Used To Make Tea Himself Cooking For His Wife Was His Favorite Work



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं