September 19, 2026 06:29:47
टांडा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, नवजोत सिद्धू की पत्नी व बेटा हुए शामिल, कन्हैया कुमार बोले Rss धर्म क

टांडा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, नवजोत सिद्धू की पत्नी व बेटा हुए शामिल, कन्हैया कुमार बोले Rss धर्म को जोड़ कर रही राजनीति

Jan16,2023 | Enews Team | Tanda

होशियारपुर। पंजाब में राहुल गांधी की 5वें दिन भारत जोड़ो यात्रा होशियारपुर में दाखिल हो चुकी है। खरल कलां से रवाना हुई यात्रा अब टांडा चौक पर टी-ब्रेक के लिए रुकी है। पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाता दिखा है। इस दौरान यात्रा में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर खरल कलां पहुंची। जहां उन्होंने पहले राहुल गांधी से मुलाकात की और फिर उनके साथ कदम से कदम मिला कर चली। जबकि नवजोत सिद्धू का बेटा भी उनके साथ है। राहुल गांधी 3 बजे चलने के लिए तैयार थे, लेकिन इसी बीच यात्रा स्थल पर पहुंचे गतका व घोड़े को नाचता देखने के लिए रुक गए। राहुल गांधी की यह यात्रा 2 पड़ाव में हो रही है। पहला पड़ाव खत्म हो चुका है। जबकि तीन बजे टांडा से दूसरा पड़ाव शुरु हुआ है। कन्हैया कुमार ने कहा आरएसएस ने धर्म को जोड़ की राजनीति सोमवार यात्रा में युवा नेता कन्हैया कुमार पहुंचे। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने RSS को जवाब दिया है। कन्हैया ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस दोनों एक ही हैं। आरएसएस अगर जड़ है तो भाजपा उसका फल है। आरएसएस ने धर्म को साथ जोड़कर राजनीति की है। ऐसे में कांग्रेस के लिए बीजेपी व आरएसएस अलग-अलग नहीं है। पठानकोट में राहुल गांधी करेंगे संबोधन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी के अगले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज यात्रा टांडा में रुकने के बाद मंगलवार सुबह मुकेरियां के लिए रवाना हो जाएगी।

Bharat Jodo Yatra Reached Tanda Navjot Sidhus Wife And Son Joined Kanhaiya Kumar Said Rss Is Mixing Politics With Religion



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं