September 19, 2026 07:34:18
Cm मान ने जीरा शराब फैक्ट्री बंद करने के दिए आदेश, कहा पंजाब की हवा खराब करने की किसी को परमिशन नहीं

Cm मान ने जीरा शराब फैक्ट्री बंद करने के दिए आदेश, कहा पंजाब की हवा खराब करने की किसी को परमिशन नहीं

Jan17,2023 | Enews Team | Ferozpur

फिरोजपुर। फिरोजपुर स्थित जीरा में शराब फैक्ट्री बंद करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। सीएम मान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसलिए कानूनी जानकारों से बातचीत के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। भविष्य में अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। किसान कर रहे थे बंद करने की मांग बता दें कि किसान लंबे समय से फैक्ट्री बंद कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना था कि फैक्ट्री के आसपास के गांवों में दूषित पानी होने से कैंसर, काला पीलिया जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। फैक्ट्री बंद कराने को लेकर किसान और पुलिस आमने-सामने भी हुए थे। पुलिस ने काफी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। किसानों पर दर्ज मामले को रद्द करने की मांग किसान नेताओं ने कहा था कि जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं वह बिना शर्त रद किए जाए। जब तक शराब फैक्ट्री बंद नहीं होती तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। सीएम भगवंत मान द्वारा मंगलवार शराब फैक्ट्री बंद करने की सूचना देने के बाद किसानों और जीरा निवासियों में खुशी की लहर है।

Cm Mann Orders Closure Of Jeera Liquor Factory Says No One Is Allowed To Pollute Punjabs Air

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं