September 17, 2026 23:37:58
जीरा शराब फैक्ट्री पर हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला, पंजाब सरकार ने गठित की थी टीम, फिर भी सीएम ने कराई फैक

जीरा शराब फैक्ट्री पर हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला, पंजाब सरकार ने गठित की थी टीम, फिर भी सीएम ने कराई फैक्ट्री बंद

Jan18,2023 | Enews Team | Ferozpur

जीरा। फिरोजपुर के जीरा स्थित मार्लबोरो शराब फैक्ट्री को सीएम भगवंत मान के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बंद करने के फैसले से मामला गरमा गया है। सीएम ने पर्यावरण से खिलवाड़ को रोकने के लिए यह फैसला लेना बताया है। जबकि शराब फैक्ट्री का यह मामला पहले से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके सीएम मान ने स्वयं अपने स्तर पर फैक्ट्री बंद करने का फैसला ले लिया। कानूनन यदि कोई मामला अदालत के समक्ष विचाराधीन होता है तो कोर्ट का फैसला आने तक कोई जांच एजेंसी या सरकार स्वयं निर्णायक नहीं बन सकती। सरकार ने गठित की थी कमेटी इससे पहले राज्य सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामले में हुई सुनवाई के दौरान पानी और अन्य प्रकार के सैंपल की जांच के लिए राज्य के सभी एक्सपर्ट्स की कमेटी गठित की बात कही थी। लेकिन कमेटी की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने से पहले ही CM मान ने अपने स्तर पर ही फैक्ट्री बंद करने का फैसला ले लिया। स्पष्ट है कि अब फैक्ट्री मालिक के पास राज्य सरकार की मनमानी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का रास्ता है। पंजाब सरकार लगा चुका 20 करोड़ जुर्माना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा प्रदर्शनकारियों को फैक्ट्री गेट के पास से नहीं उठाने पर पंजाब सरकार को 20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। जीरा के आसपास के करीब 40 गांव के लोगों और किसानों ने शराब फैक्ट्री के बाहर पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। जबकि हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को फैक्ट्री से 300 मीटर दूर करने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर उठाया धरना गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर पंजाब पुलिस फैक्ट्री गेट के पास लगे स्थानीय लोग और किसान संगठनों के एक धरने को उठा चुकी है, लेकिन फैक्ट्री के मुख्य गेट की ओर किसान संगठन 24 जुलाई 2022 से धरने पर बैठे हैं। किसानों के अनुसार पेयजल जहरीला हो चुका है और अन्य कई गंभीर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। पुलिस कार्रवाई को रोकने के प्रयास के आरोप में करीब एक हजार किसानों पर केस भी दर्ज करने के साथ विरोध प्रदर्शन करने वाले कई किसानों को अरेस्ट भी किया जा चुका है।

High Court Will Decide On Cumin Liquor Factory Punjab Government Had Formed A Team Yet Cm Got The Factory Closed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं