September 17, 2026 23:38:05
कांग्रेस के पूर्व विधायक घर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कोठी की हुई पैरमाइश

कांग्रेस के पूर्व विधायक घर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कोठी की हुई पैरमाइश

Jan18,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला के हलका घन्नौर से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर के घर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर बुधवार को विजिलेंस ने रेड की। इसके अलावा राजपुरा आईटी पार्क में फर्जी काश्तकारों को दिए गए मुआवजे की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस टीम के साथ मोहाली के तकनीकी एक्सपर्ट्स ने मदन लाल की जलालपुर स्थित कोठी की पैमाइश की। हालांकि मौके पर पहुंचे जांच टीम के अधिकारियों द्वारा किसी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। गौरतलब है कि मदन लाल जलालपुर बीती 10 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे हैं। इसके बाद वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। हालांकि इस संबंध में मदन लाल की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विजिलेंस का कांग्रेसी मंत्रियों पर एक्शन पहले भी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांग्रेस के कई पुर्व मंत्रियों के घर और उनकी अन्य जगहों पर सर्च करने सहित इमारतों की पैमाइश की जा चुकी है। विजिलेंस ने कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं तो कई अरेस्ट भी किए जा चुके हैं। इनमें पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री भारत भुषण आशू, पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां शामिल हैं। कुछ पूर्व मंत्री फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। विजिलेंस कार्रवाई का पंजाब कांग्रेस द्वारा विरोध भी किया जा चुका है।

Former Congress Mla Home Vigilance Raid Allegation Of Disproportionate Assets Settlement Of Kothi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं