September 18, 2026 02:05:54
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भाजपा में हुए शामिल, राजा वड़िग बोले अब मौसम नए पत्तों का आ गया है, म

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भाजपा में हुए शामिल, राजा वड़िग बोले अब मौसम नए पत्तों का आ गया है, मनप्रीत सत्ता के भुखे

Jan18,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री व सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। पिछली सरकार में मंत्री रहे मनप्रीत बादल इस बार वह बठिंडा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा जॉइन करवाई। बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रधान बनाने के बाद से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद वह विदेश चले गए थे। पंजाब कांग्रेस से छंटे बादल उधर मनप्रीत बादल के कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन करने का कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने तंज भरे अंदाज में -स्वागत- किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंचार्ज जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, -पंजाब कांग्रेस पर से बादल छंट गए हैं।- जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा, -एक शख्स जिसने पहले अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी बनाई और उसके बाद कांग्रेस जॉइन की। कांग्रेस ने उसे 5 साल तक पंजाब के वित्तमंत्री की जिम्मेदारी दी। वही शख्स पंजाब विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 60 हजार वोटों से हारने के बाद 10 महीने के लिए शीतनिद्रा में चला गया। अब उसने भाजपा जॉइन कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा से बनाई दूरी मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी दूरी बनाए रखी। इसी कारण वह पंजाब में यात्रा की शुरुआत से अभी तक कहीं साथ नहीं दिखे। सूत्रों के अनुसार मनप्रीत बादल की मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ अनबन की वजह से उन्हें यात्रा में साथ नहीं लिया गया। राजा वडिंग ने कहा नए पत्तों का मौसम आ गया है वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली। राजा वड़िंग ने ट्वीट कर लिखा कि अच्छा हुआ छुटकारा हो गया। मनप्रीत बादल सत्ता के भूखे हैं। जब वह कांग्रेस में शामिल हुए, तो उन्हें पता था कि पार्टी जीत रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि मनप्रीत बादल के लिए 5 साल तक सत्ता से बाहर रहना बहुत मुश्किल था। मनप्रीत बादल को शहादत का रोना रोने की बजाय कांग्रेस के साथ किए विश्वासघात की माफी मांगनी चाहिए। वहीं उन्होंने ट्वीट में तंज कसते लिखा कि पुराने पत्ते झड़ गए, अब नए पत्तों का मौसम आ गया है।

Former Finance Minister Manpreet Badal Joined Bjp Raja Vadig Said Now The Season Has Come For New Leaves Manpreet Was Hungry For Power



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं