September 17, 2026 23:33:50
पीपीसीबी में व्यापक तबादले, राजकुमार रत्तड़ा जोनल आफिस-2 और लवनीत दुबे जोनल आफिस -1 के होंगे नए एसई

पीपीसीबी में व्यापक तबादले, राजकुमार रत्तड़ा जोनल आफिस-2 और लवनीत दुबे जोनल आफिस -1 के होंगे नए एसई

Jan20,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में आज व्यापक स्तर पर एसई, एक्सईन व एसडीओ के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में लुधियाना में बतौर एक्सईन चार्ज देखने वाले राजकुमार रत्तडा की लुधियाना वापसी हो गई है। अब वे जोनल आफिस-2 में बतौर एसई का चार्ज देखेंगे। रत्तड़ा लुधियाना के साथ साथ जालंधर जोनल आफिस का भी अतिरिक्त कामकाज देखेंगे, जबकि लुधियाना जोनल आफिस 1 का चार्ज लवनीत कुमार दुबे को दिया गया है। जबकि लुधियाना में दोनों जोनल आफिस क चार्ज देख रहे एसई गुरबख्शीश सिंह व परमजीत सिंह का तबादला पटियाला हैड आफिस कर दिया गया है। परमजीत सिंह पटियाला में टू का चार्ज देख रहे परमजीत सिंह जोनल आफिस 1 और गुरबख्शीश सिंह जोनल आफिस 2 का काम काज देखेंगे। जबकि पटियाला में पंजाब ब्यूरो आफ इंवेस्टमेंट का काम काज अब चीफ इंजीनियर संदीप बहल देखेंगे, जबकि इससे पहले ये कामकाज चीफ इंजीनियर प्रदीप गुप्ता के पास था। वहीं चीफ इंजीनियर व पूर्व मेंबर सेक्रेटरी का चार्ज देखने वाले करुणेश गर्ग जालंधर सर्किल का कामकाज जालंधर में ही बैठकर देखेंगे। वहीं लुधियाना जोनल लैबोरेट्री का काम काज अब एएसओ अवतार सिंह देखेंगे। इससे पहले ये काम काज सैंटीफिक अफसर ओंकार सिंह देखा करते थे, उनकी रिटायरमेंट के चलते ये फैसला बोर्ड की ओर से लिया गया है। इन पूरे तबादलों की सूची नीचे दी गई है।

Major Transfers In Ppcb Se Rajkumar Rattada Returns To Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं