अमृतसर। पंजाब सरकार से टैक्स चोरी करने पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शनिवार को अलर्ट मोड पर दिखाई दिए। उन्होंने टैक्स चोरी करने वाले ट्रकों पर एक्शन लिया। मंत्री शनिवार सुबह ही अपनी टीम के साथ सुबह ही दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। उनके साथ जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। यहां उन्होंने जीएसटी और टैक्स चोरी करने वाले कई ट्रक पकड़ कर उनके मालिकों को भारी जुर्माना लगाया। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि उन्होंने टैक्स चोरी करने वाले 16 ट्रक पकड़े। इनके मालिकों को कुल 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। चीमा द्वारा जिन ट्रकों को पकड़ा गया, उनके ड्राइवर उनसे मांगे गए संबंधित दस्तावेज और बिल नहीं दिखा सके। इस कारण प्राथमिक चरण पर ट्रक मालिकों को जुर्माना लगाया गया। अब तक की पहली बड़ी कार्रवाई वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा इस प्रकार की यह पहली कार्रवाई की गई है। क्योंकि इससे पहले जीएसटी विभाग पर कई बार आरोप लगते रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका की जांच भी की जा रही है। राज्य सरकार लगातार स्पष्ट करती रही है कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी राजनीतिक पार्टी से क्यों न हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Minister Harpal Cheema Raided The Amritsar Delhi Highway Caught 16 Trucks Stealing Gst And Tax Fined Lakhs Of Rupees