लुधियाना 22 जनवरी अमृतसर में चल रही भाजपा पंजाब कार्यकारणी के पहले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुखमंत्री विजय रुपाणी , सह प्रभारी डा.नरिंदर सिंह रैना,पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता, कोषध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी, प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदीप सिंह गोशा,परवीन बंसल, भाजपा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य,पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल की उपस्थिति में लुधियाना पूर्वी हल्के से अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह गिल ने अकाली दल पार्टी को छोड़कर अपने साथियों सहित भाजपा को ज्वाइन किया। भाजपा के सभी सीनियर नेताओं व जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने सुखदेव सिंह गिल व उनके साथियों को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। बता दे सुखदेव सिंह गिल पहले अकाली दल के सर्कल प्रधान,दो बार पार्षद,अकाली दल के नेशनल महासचिव भी रह चुके है और पूरे इलाके में इनका प्रभाव है । इस अवसर पर अकाली दल के कद्दावर नेता सुखदेव सिंह गिल ने कहा कि मोदी जी की जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। प्रधान मंत्री मोदी जी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण पॉवर हाऊस में बदलने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ की पहल शुरू की। उन्होंने कहा की मोदी जी का पंजाब के प्रति प्यार पंजाब को तरक्की के रस्ते पर लेकर जाएगी। आज पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में चल रही अविरल विकास यात्रा में अपनी सहभागिता दे रहा है। श्री मोदी की विदेश नीति की पहल ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की वास्तविक क्षमता और भूमिका को महसूस किया है।उनके कार्यकाल में भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया।
Sukhdev Singh Gill Joins Bjp Along With His Colleagues