September 18, 2026 02:33:46
कांग्रेस कार्यकाल में ऋषि नगर में फ्लैट तोड़कर खड़ी की इलीगल बिल्डिंग और आप सरकार में लग गए शटर

कांग्रेस कार्यकाल में ऋषि नगर में फ्लैट तोड़कर खड़ी की इलीगल बिल्डिंग और आप सरकार में लग गए शटर

Jan24,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना। लुधियाना के ऋषि नगर 256 एकड़ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की में Y ब्लॉक में करीब 4 महीने पहले एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट को तोड़कर खड़ी की गई इलीगल बिल्डिंग पर शटर लगा दिया गया है । यह वही बिल्डिंग है जिसको लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसर भी सवालों के घेरे में आए थे और तब कुछ कांग्रेसी नेता इस बिल्डिंग को शेल्टर देते दिखाई दिए थे। मामला गरमाता देख इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से इस बिल्डिंग का काम रुकवा दिया गया था और इस बिल्डिंग पर को कमर्शियल यूज ना हो इसके लिए बिल्डिंग मालिक से भी लिखती रूप में एक एफिडेविट ले लिया गया था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद धड़ल्ले से इसी इल्लीगल माफिया पर राजनेताओं ने अपना आशीर्वाद रख दिया है । जिसका नतीजा है कि बीते दिनों इस बिल्डिंग पर शटर लगा दिया गया और इंप्रूवमेंट के अवसर इस मामले में आंखें मूंदे बैठे हुए हैं । बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर की ओर से कई छोटे-छोटे इलीगल कंस्ट्रक्शन और कब्जे बीते दिनों में रोकी गई हैं। लेकिन यह कंस्ट्रक्शन जो कि एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट को मौके से हटाकर कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की गई है इस मामले में अभी तक किसी भी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया है । जिसका नतीजा है कि के चेयरमैन मौजूदा चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर की भी कारगुजारी पर सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। वही इस बारे में जब चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इलीगल कंस्ट्रक्शन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत ही इस इलीगल बिल्डिंग पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बिल्डिंग संबंधी पूरी डिटेल ट्रस्ट अफसरों से मांग ली है।

Remove Ews Flat And Construct Illegal Building In Rishi Nager

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं