September 19, 2026 06:30:19
भाजपा जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बुलाई बैठक, बोले भाजपा की अपने कार्यों से बनी प

भाजपा जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बुलाई बैठक, बोले भाजपा की अपने कार्यों से बनी पहचान, समर्थकों को मिलता है सम्मान

Jan25,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय घंटाघर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाईयां व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपनी कार्यप्रणाली से पहचाना जाता है ओर भाजपा कार्यकर्ता की संगठन में उसके कार्य करने के तौर तरीकों से पहचान बनती है तथा उसके व्यक्तित्व का विकास होता है उसी को आधार मानकर ही कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी कार्यपद्धति से पहचानी जाती है। यहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने बैठक में कहा की सबसे पहले कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व का स्वयं निर्माण करें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ताओं का परिवार है परिवार में कार्य करते करते हम में से ही किसी कार्यकर्ता को आगे चलकर प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,सांसद,विधायक जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सरकार व संगठन में दी जायेंगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदू शर्मा, डा.कनिका जिंदल, नरेंद्र सिंह मल्ही, जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, सुनील मोदगिल, यशपाल जनौत्रा, डा.निर्मल नैय्यर, मनीष चोपड़ा, सुमन वर्मा, पंकज जैन, हर्ष शर्मा, अश्वनी टंडन, राज किशोर लकी, जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी, सुखजीव सिंह बेदी, धर्मिंदर श र्मा, अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील माफिक, दीपक गोयल,प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन, अमित डोगरा, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार को प्रेस सचिव संजीव धीमान, कैशियर बॉबी जिंदल, को कैशियर ओजस्वी अरोड़ा, अतुल जैन, आईटी इंचार्ज मनीषा सैनी, विशाल गुलाटी, ऑफिस सचिव परवीन शर्मा को आफिस सचिव नरेश अरोड़ा, ललित गर्ग, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, मोहिंदर खत्री, मुख्य प्रवक्ता नीरज वर्मा, पर्वक्ता सुमित मलहोत्रा, डिम्पी सिंह मक्कड़, सुरिंदर कौशल, वरिंदर सहगल, साबिर हुसैन, चंदन गुप्ता, संजीव चौधरी मौजूद थे।

District President Rajneesh Dhiman Called A Meeting Of Newly Appointed District Office Bearers Of Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं