September 19, 2026 10:41:31
Cm ने बठिंडा में फहराया तिरंगा, मान बोले, रिश्तेदार को रेत की खान देने पर साइन किया तो इसे मेरा डेथ

Cm ने बठिंडा में फहराया तिरंगा, मान बोले, रिश्तेदार को रेत की खान देने पर साइन किया तो इसे मेरा डेथ वारंट समझें

Jan26,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान पे शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली में पंजाब की झांकी को बाहर निकालने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि यदि मैंने अपने किसी रिश्तेदार को रेत की खान दी तो यह माना जाएगा कि मैंने अपने डेथ वारंट पर खुद साइन कर दिए। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को समानता का संदेश देता है। यदि आज प्रदेश के अफसर या नेता हैं तो केवल शहीदों के कारण है। आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों ने दी CM ने कहा कि यदि शहीद आजादी के लिए कुर्बानियां नहीं देते तो आज देश गुलाम होता। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आज भी देश की सीमा पर पंजाबी पहले मोर्चे पर खड़े हैं। इसी कारण पंजाब कुर्बानियों और देश की आजादी के इंकलाब के लिए जाना जाता है। देश को आत्मनिर्भर करने में पंजाब आगे आया। आजादी की जंग के दौरान अनेकों पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जवानी का त्याग किया। उन्होंने भगत सिंह की कुर्बानी का उदाहरण देते हुए कहा कि आदमी बड़ा सालों से नहीं, आदमी बड़े ख्यालों से होता है।

Cm Hoisted The Tricolor In Bathinda Mann Said If I Sign On Giving Sand Mine To A Relative Consider It As My Death Warrant

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं