लुधियाना। लुधियाना में भाजपा युवा मोर्चा देहात प्रधान गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ को धमकियां मिल रही हैं। सन्नी कैंथ ने कहा कि जब से वह भाजपा में शामिल हुए हैं और देहात के प्रधान बने हैं, उसी दिन से उन्हें खालिस्तानियों की कॉल आ रही है। उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे है। सन्नी को वॉट्सऐप पर मैसेज किए गए हैं। जिसमें लिखा है कि सिक्खों और पंजाब की विरोधी पार्टी भाजपा का फुल थामने के लिए कितने में जमीर RSS को बेची है। यदि तुम भाजपा की मीटिंगें करने किसी भी गांवों में गए तो अपने पैरों पर वापस नहीं आओगे। वहीं बदमाशों ने यह भी कहा कि पीठ में वार नहीं करेंगे। छाती पर भांगड़ा डाल कर जाएंगे। तेरा काउंटडाउन शुरू। लोक इंसाफ पार्टी को छोड़ एक महीना पहले जालंधर में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा में सन्नी कैंथ शामिल हुए थे। सन्नी कैंथ को प्रदेश प्रधान शर्मा ने लुधियाना देहाती का प्रधान नियुक्त किया है। वॉट्सऐप पर आई कॉल सन्नी कैंथ ने कहा कि पाकिस्तान के 923461295870 से वॉट्सऐप काल आ रही है। यहीं नहीं वॉट्सऐप पर बदमाश उसे पिस्टल की फोटो भेज रहे हैं। उसे वॉयस मैसेज भेज रहे हैं कि तेरे सिर में गोलियां मारेंगे। सन्नी ने कहा कि सोमवार को वह पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को शिकायत देने जाएंगे। लिप में 19 जून 2019 को हुए थे शामिल सन्नी कैंथ 19 जून 2019 को सिमरजीत बैंस की अगुवाई में कांग्रेस छोड़कर लोक इंसाफ पार्टी में शामिल हुए थे। सन्नी कैंथ ने उस समय शामिल होने से पहले कहा था कि वह सिमरनजीत बैंस के नशे के खिलाफ किए स्टिंगों से काफी प्रभावित हैं।अब वह भी इस तरह से नशे के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। उनकी ओर से ऐलान किया गया था कि उन्हें सब पता है कि कौन-कौन नेता और पुलिस अधिकारी ऐसे लोगों को शह दे रहे हैं, सबकी पोल खोली जाएगी, लेकिन आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका।
Bjp Leader Sunny Kanth Received Threat From Pakistan Number Sent A Message Asking How Much Conscience Was Sold To Rss Now Your Countdown Begins