September 19, 2026 10:43:18
संगरूर Mla बने दूल्हा, 62 साल की उमर में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी की हो चुकी मौत

संगरूर Mla बने दूल्हा, 62 साल की उमर में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी की हो चुकी मौत

Jan30,2023 | Enews Team | Bathinda

फिरोजपुर। फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने संगरूर की रहने वाली अमनदीप कौर गोंसल से गुरद्वारा साहिब में शादी रचाई है। विधायक भुल्लर की पहली पत्नी कुलराज कौर की ढाई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां का भी निधन हो गया था। रणबीर सिंह भुल्लर आप के फाउंडर सदस्य रह चुके हैं। 2016 में आप में शामिल हुए। 62 वर्षीय रणबीर सिंह ग्रेजुएट हैं। उनके दो बच्चे हैं। विधायक भुल्लर की बेटी विदेशी में पढ़ाई कर रही है वहीं बेटा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उन्होंने तीन बार पंजाब यूनिवर्सिटी का सीनेट का चुनाव लड़ा, लेकिन तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रणबीर को कुछ लोग कहा करते थे कि वे कभी जीत भी नहीं सकते, लेकिन भाग्य ने ऐसा साथ दिया कि रणबीर बड़े मार्जन 19,569 वोटों के साथ फिरोजपुर शहरी का चुनाव राजनीति के बड़े धुरंधरों से जीत गए। सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां विधायक रणवीर भुल्लर और अमनदीप कौर गोंसल की गुरुद्वारा साहिब में शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उन्हें लोग नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Groom Became Sangrur Mla Got Married At The Age Of 62 First Wife Died

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं