September 19, 2026 10:40:16
पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी विजिलेंस की रडार पर, होटल व फार्म हाउस में रेड, प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंग

पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी विजिलेंस की रडार पर, होटल व फार्म हाउस में रेड, प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले

Jan30,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। सोमवार चंडीगढ़ से विजिलेंस विभाग की टीम जांच के लिए अमृतसर पहुंची है। टीम ने जहां ओपी सोनी की प्रॉपर्टी के कागजों की जांच की। वहीं प्रॉपर्टी असेसमेंट भी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार चंडीगढ़ से पहुंची टीमें सीधा ही पूर्व डिप्टी सीएम के होटल और फार्म हाऊस पर पहुंची। एसएसपी विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। भविष्य में भी जो प्रॉपर्टियां सामने आएंगी। उनकी भी जांच की जाएगी। ओपी सोनी दे चुके हैं बैंक व प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट एसएसपी वरिंदर सिंह ने कहा कि आज टीमें उनके फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी पहुंची है। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दिसंबर 2022 को पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर नोटिस दिया गया था। उसमें उन्हें आय संबंधी जानकारी व ब्योरा पेश करने के लिए कहा गया। इसमें 2017 से 2022 तक की आय की जांच की बात कही गई। इस दौरान उनसे उनकी प्रॉपर्टी का ब्योरा भी मांगा गया।

Vigilance Raid On Former Deputy Cms Hotel And Farm House Property Documents Searched



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं