September 19, 2026 04:10:38
पंजाब सरकार की डायरी पर सीएम भगवंत मान ने लगवाई फोटो, आलोचना शुरु, नेता बोले रंग बदलता ठेठ राजनेता

पंजाब सरकार की डायरी पर सीएम भगवंत मान ने लगवाई फोटो, आलोचना शुरु, नेता बोले रंग बदलता ठेठ राजनेता

Feb1,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकारी डायरी की परंपरागत रिवायत को बदल दिया है। हर साल जारी होने वाली सरकारी डायरी पर पंजाब सरकार का लोगो होता था। लेकिन इस बार जो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डायरी जारी की है उस पर पंजाब सरकार के शेर वाले लोगो की जगह उनकी अपनी फोटो है। उन्होंने दाएं-बाएं शहीद-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो के बीच अपनी फोटो लगवाई है। सरकारी डायरी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो के बाद राजनीतिक गलियारों में आलोचनाओं का सिलसिला शरू हो गया। राजनीति से जुड़े लोगो ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बयानबाजी शुरू कर दी है। दफ्तरों में नहीं, डायरी पर लग गई फोटो भगवंत मान ने जब शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था को उन्होंने सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश जारी किए थे कि दफ्तरों में उनकी फोटो कोई नहीं लगाएगा। सरकारी दफ्तरों में 2 ही फोटो लगेंगे। एक शहीद-ए-आजम भगत सिंह का और दूसरा संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का फोटो लगेगा, लेकिन अब हमेशा अधिकारियों के आगे टेबल पर पड़ी रहने वाली और हाथ में थामे रखने वाली डायरी पर फोटो लग गई है। कैप्टन-बादल पर उंगली उठाने वाले अब अपनी फोटो लगा रहे सरकारी डायरी पर पहली बार मुख्यमंत्री की फोटो लग जाने के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। सुखपाल सिंह खेहरा कांग्रेस के विधायक जो कि पहले आम आदमी पार्टी का ही हिस्सा थे ने भगवंत मान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भगवंत मान जो राशन कार्ड, साइकिल एम्बुलेंस इत्यादि पर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो को लेकर कॉमेडी करते थे। अब उसी राह पर खुद भी चल पड़े हैं। भगवंत मान ने तो घटियापन में दोनों का ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रंग बदलता ठेठ राजनेता।

Cm Bhagwant Mann Put Photo On Punjab Governments Diary Criticism Started Leader Said Typical Politician Changes Color

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं