September 19, 2026 03:28:17
पंजाब के एग्रीकल्चर मंत्री के बेटे व पीए पर रिश्वत के आरोप, दो महिला कर्मचारियों की ऑडियो वायरल, खेह

पंजाब के एग्रीकल्चर मंत्री के बेटे व पीए पर रिश्वत के आरोप, दो महिला कर्मचारियों की ऑडियो वायरल, खेहरा ने की जांच की मांग

Feb4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में दो महिला कर्मचारियों की ऑडियो वायरल हुई है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह बातचीत किन कर्मचारियों के बीच में हो रही है, लेकिन ऑडियो में दो सरकारी विभाग की महिलाएं आपस में बातचीत कर रही है। जिसमें एग्रीकल्चर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के बेटे शुखपाल सिंह व उनके बेटे को रिश्वत लेकर बदली कराने की बात कही जा रही है। यह ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस विवाद के बाद कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की भी मांग उठा दी है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से मामले की विजिलेंस जांच कराने को कहा है। ऑडियो को कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने ट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस ऑडियो की जांच के लिए भी कहा है। उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारियों के बीच इस ऑडियो में पैसों के लेन-देन (भ्रष्टाचार) के संबंध में जांच के आदेश देने चाहिए। विशेष रूप से कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल के बेटे खुशपाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यह एक और फौजा सरारी कांड है, जो पंजाब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर करता है। ट्रांसफर के लिए रिश्वत देने संबंधी हो रही बातचीत ऑडियो में ट्रांसफर के लिए पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। जिसमें एक महिला सीनियर को पैसे देने और ऊपर उनके पति के खुद उनसे मिलने जाने की बात कर रही हैं। जबकि महिला दूसरी महिला को यह भी कहती है कि ऊपर 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देगें। जबकि लोकल अधिकारियों के साथ वे बाद में हिसाब कर लेगें।

Allegations Of Bribery On Punjab Agriculture Ministers Son And Pa Audio Of Two Women Employees Goes Viral Khehra Demands Probe



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं