यशपाल शर्मा, लुधियाना पार्षद चुनाव से पहले कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की और से एक बड़ा झटका दे दिया गया है। आज कांग्रेस के दिग्गजों दिग्गज काउंसलर व टकसाली नेता सुशील राजू थापर की ओर से भी आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है, इसके साथ साथ चंद्र नगर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मालिक व पार्षद बलजिंदर संधू ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ साथ एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के नेता व पंजाब प्रधान अनिल शर्मा और शिरोमणि अकाली दल के नेता व अकालगढ़ मार्केट के कारोबारी नेता मनप्रीत बंटी भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में शामिल है। बड़ी बात है कि सुशील राजू थापर जोकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व महारानी परनीत कौर के भाई की तौर पर पहचान रखते हैं और परनीत कौर को एक दिन पहले ही कांग्रेस ने निलंबित करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है। ऐसे में इसके तुरंत बाद आज सुशील राजू ठाकुर भी कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य तलाशने की दौड़ शुरू कर दी हैं। बात करें राजू थापर की तो उनका लुधियाना नार्थ के पूर्व विधायक राकेश पांडे के साथ लंबे समय से 36 का आंकड़ा रहा है और पांडे कभी नहीं चाहते थे कि राजू थापर को पार्षद का टिकट दिया जाए लेकिन थापर की महारानी परनीत कौर के साथ नजदीकी हमेशा पांडे की प्लानिंग को पटकनी देती रही है। लेकिन अब कांग्रेस में महारानी परनीत कौर की भी स्थिति बेहतर ना होने के चलते राजू थापर ने कांग्रेस को छोड़ने का मन बना लिया। बड़ी बात है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ही अब कांग्रेस को बाय-बाय कर रहे हैं, इसके चलते पंजाब में आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहद खराब होती दिखाई दे सकती है। एक बात साफ है कि अगर कद्दावर नेता पार्षद चुनाव में अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो उनका पर्सनल वोट बैंक कहीं ना कहीं विरोधियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ा करेगा । चर्चा यह भी की जा रही है कि वार्ड नंबर 83 जहां से राजू थापर चुनाव जीते थे, को इस बार नई वार्ड बंदी के तहत दो हिस्से में बांट दिया गया है और ऐसे में दूसरे हिस्से से अनिल शर्मा पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक है। इसी के चलते उन्होंने अपने सालों पुराने नेता मनजिंदर सिंह बिट्टा का भी साथ छोड़ दिया। बात करें इन सभी नेताओं की तो इनका आम आदमी पार्टी में जाने का सबसे अहम कारण इन सब की कई सालों से कांग्रेसी विधायक मदन लाल बग्गा के साथ नजदीकी है। बग्गा के हर उतार-चढ़ाव में यह नेता कहीं ना कहीं उनके टच में रहे हैं और यही कारण है कि अब जब आम आदमी पार्टी की सरकार है तो बग्गा अपने इन नज़दीकियों को पार्टी में लाने में कामयाब हो गए हैं और वहीं अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करना इन नेताओं की भी बड़ी मजबूरी है।
Counselor Sushil Raju Thapar Baljinder Sandhu Anil Sharma Akali Leader Manpreet Bunty Join Aam Aadmi Party Know The Meaning