कर्मसर कॉलोनी वार्ड नo 12 में स्थित जिला भाजपा सचिव नवल जैन के कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,गुरदीप सिंह गोशा विशेष रूप से उपस्थित हुए।नवल जैन और उनके साथियों द्वारा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,गुरदीप सिंह गोशा को दौशाला पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके रजनीश धीमान ने प्रधानमंत्री मोदी के अमृतकालीन बजट पर बोलते हुए कहा मोदी सरकार ने वर्तमान केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मोदी सरकार के अमृतकालीन इतिहासिक बजट में नए भारत- की समृद्धि की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है। नवल जैन ने कहा कि मोदी सरकार के अमृतकाल के इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। इस अवसर पर जसदेव तिवारी रणधीर लाड़ी सुरेश मिगलानी अमित राय प्रमोद कुमार हंस राज शर्मा प्रदीप सिंह अंजीव गुलेरिया आदि उपस्थित थे।
Modi Government Budget Will Prove To Be A Milestone In The Direction Of Making India An Economic Superpower