September 19, 2026 02:28:50
कांग्रेस ने सीएम मान से की नवजोत सिद्धू की रिहाई की सिफ़ारिश, जल्द हो सकता बड़ा फ़ैसला

कांग्रेस ने सीएम मान से की नवजोत सिद्धू की रिहाई की सिफ़ारिश, जल्द हो सकता बड़ा फ़ैसला

Feb5,2023 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान की कैबिनेट ने शुक्रवार को जिन पांच लोगों को रिहा करने का ऐलान किया, उनमें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं था। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर विचार करने की अपील की है। पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को सिद्धू की रिहाई की मांग करते हुए ट्वीट किया कि न्याय को पार्टी लाइन के ऊपर रखा जाना चाहिए। सिद्धू 34 साल पुराने रोडरेज मामले के एक मामले में 1 साल की सजा काट रहे हैं। वे पिछले लगभग 10 महीने से पटियाला सेंटर जेल में बंद हैं। अभी हाल ही में जब पंजाब सरकार ने अच्छे आचरण के आधार पर कुछ लोगों को रिहा करने का ऐलान किया तो पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई थी। इस बीच जब 5 पांच लोगों को जेल से रिहा करने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई तो उन में सिद्धू का नाम नहीं था। इससे कांग्रेसियों को भारी निराशा हाथ लगी है। इसी के बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर सिद्धू की जल्द रिहाई की मांग की है।

Congress Recommends The Release Of Navjot Sidhu To Cm Mann A Big Decision May Be Taken Soon

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं