September 19, 2026 04:11:11
लुधियाना में Cm मान ने 16 रेत की खड्डों का किया उद्घाटन, मान बोले अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, माफिया जड़ स

लुधियाना में Cm मान ने 16 रेत की खड्डों का किया उद्घाटन, मान बोले अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, माफिया जड़ से करेंगे ख़त्म

Feb5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में रेत अब ऑनलाइन मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना के गोरसिया कादरबख्श में रेत खड्‌ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी। मान के साथ माइनिंग मंत्री गुरमीत मीत हेयर भी मौजूद थे। रेत की साइट पर जो रेट 9.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट निर्धारित किए गए थे उन्हें 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फीट किया गया है। लोगों की दी गारंटियां पूरी कर रहे भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि रेत माफिया को खत्म करेंगे। अब लोगों को ऑनलाइन रेत मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है। चुनाव से पहले वादे नहीं गारंटियां दी थी। जिसे पूरा किया जा रहा है। पहले बिजली की गारंटी पूरी की। भ्रष्टाचारी मंत्रियों को जेल में धकेला फिर शहीद सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देने की गारंटी के साथ-साथ बस माफिया और मोहल्ला क्लीनिक आदि बनाई गई है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जा रहा है। वन MLA वन पेंशन भी सरकार ने लागू की। भ्रष्टाचारी मंत्रियों को जेल में धकेला है। पंजाब को रंगला पंजाब बनाना उद्देश्य है। शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अध्यापकों को विदेशों में ट्रैनिंग कैंप पर भेजा गया है। इसी के चलते कल 36 प्रिसिंपल सिंगापुर भेजे है। इन खड्‌डों पर नहीं चलेगी जेसीबी और टिप्पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जिन खड्‌डों को किया जा रहा है इन पर जेसीबी या टिप्पर माफिया आदि नहीं चलेगा। ये लोगों का पंजाब है, लोग खुद अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर आएं और खुद रेत साढ़े 5 रुपए फीट के हिसाब से लेकर जाएं। इन खड्‌डों पर माफिया को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इन खड्‌डों पर किसी तरह की कोई गुंडापर्ची नहीं लगने देंगे। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत एक्शन प्रशासन लेगा।

Cm Maan Inaugurated 16 Sand Pits In Ludhiana Maan Said Now Sand Will Be Sold Online Mafia Will Root Out



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं