September 18, 2026 03:59:25
सांसद परनीत कौर का कांग्रेस को जवाब, पार्टी छोड़ने वाले आज मुझसे कर रहे सवाल, उनके पति इन लोगों को बच

सांसद परनीत कौर का कांग्रेस को जवाब, पार्टी छोड़ने वाले आज मुझसे कर रहे सवाल, उनके पति इन लोगों को बचाते रहे

Feb6,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमेटी की और से नोटिस जारी किया गया था। जिसका सांसद परनीत कौर ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में बोला कि पार्टी छोड़ने वाले मुझसे सवाल कर रहे हैं। पार्टी एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से आजाद है। इस पर परनीत कौर ने कमेटी के तारिक अनवर को जवाब देते हुए लिखा कि वह खुद हैरान हैं। 1999 में सोनिया गांधी को विदेशी कह कर पार्टी छोड़ने वाले, 2019 तक 20 साल तक पार्टी से दूर रहने वाले और जिन्हें खुद डिसिप्लिनरी एक्शन से गुजरना पड़ा था, आज डिसिप्लिनरी मैटर पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं। परनीत ने कहा कि जिन्होंने उन पर आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ कई मामले पेंडिंग हैं। उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछो कि वे सभी क्या करते रहे हैं। उनके पति उन्हें बचाते रहे, क्योंकि वे उनकी पार्टी के थे। हैरानी है, कि डिसिप्लिनरी कमेटी ऐसा नहीं करेगी। गौर हो कि दो दिन पहले ही उन्हें डिसिप्लिनरी कमेटी की तरफ से शोकॉज नोटिस भेजा गया था। वहीं सांसद परनीत कौर ने कहा कि वह हमेशा अपने पंजाब के लिए खड़ी रही हैं। सत्ता में रहने वाली सरकार के सामने पंजाब की दिक्कतों को वह उठाती रहीं। हर कांग्रेस का मिनिस्टर स्टेट के मुद्दों को लेकर केंद्र मंत्रियों के साथ मिलता है, ताकि राज्य के मुद्दों का हल निकाला जा सके। मैं भी राज्य व केंद्र सरकार के सामने अपने मुद्दों को लेकर जाती हूं।

Mp Preneet Kaurs Answer To Congress Those Who Left The Party Are Asking Me Questions Today Her Husband Kept Saving These People



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं