September 19, 2026 03:28:30
जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन, बीमारी के चलते हुई मौत, हिमाचल में चुनाव प्रचार के दौरान

जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन, बीमारी के चलते हुई मौत, हिमाचल में चुनाव प्रचार के दौरान हुए थे बीमार

Feb7,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर के पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील ज्योति का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने जालंधर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी हालत बिगड़ी थी। तब से उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा आलाकमान ने उन्हें जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी दौरान फतेहपुर में दिल की समस्या होने के चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फतेहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद भी वह बीमारी से उबर नहीं पाए। आज उनका देहांत हो गया। साल 2012 में बने थे जालंधर के मेयर सुनील ज्योति पूर्व विधायक केडी भंडारी के करीबी थे। भंडारी ने ही ज्योति को मेयर बनाने के लिए लाबिंग की थी। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता मनोरंजन कालिया का समर्थन प्राप्त पार्षद रवि महेंद्रू को पीछे छोड़ मेयर के पद पर कब्जा किया था। सुनील ज्योति साल 2012 में जालंधर के मेयर बने थे। तब सुनील ज्योति शहर के वार्ड नंबर-5 से जीतकर नगर निगम सदन में पहुंचे थे। सुनील ज्योति ने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया था। भाजपा वर्करों ने रद की कॉन्फ्रेंस भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर में चल रही पार्टी की गतिविधियों को लेकर सर्किट हाउस में दोपहर 3 बजे एक कॉन्फ्रेंस रखी हुई थी। लेकिन इसी दौरान दुखद समाचार सामने आने के बाद पार्टी ने कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुनील ज्योति का अंतिम संस्कार बुधवार को किशनपुरा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Former Mayor Of Jalandhar Sunil Jyoti Passed Away Died Due To Illness Was Ill During Election Campaign In Himachal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं