September 18, 2026 03:59:56
विधायक और पार्षद पति लापता, लोगों ने लगाए बोर्ड, बोले टूटी गलियों में लोगों के दांत टूटे मगर नेताओ क

विधायक और पार्षद पति लापता, लोगों ने लगाए बोर्ड, बोले टूटी गलियों में लोगों के दांत टूटे मगर नेताओ को नहीं खबर

Feb8,2023 | Enews Team | Khanna

लुधियाना। खन्ना के वार्ड नंबर 33 में महिलाओं ने पार्षद पति अमन मनोचा और विधायक तरुणप्रीत सोंद के लापता हो जाने के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर लगने के बाद महिलाओं ने दोनों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि विधायक तरुणप्रीत कभी उनकी गली का हाल तक जानने नहीं आया। एक साल पहले उनकी गली तोड़ी गई थी। पार्षद मनोचा को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाता। अगर नवीं आबादी वाली गली जल्दी नहीं बनी तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगी। वहीं चुनाव के समय पार्षद पति और विधायक को वोट मांगने के लिए गली में घुसने नहीं देंगे। कई महिलाएं गिरकर हाे चुकी घायल गली की रहने वाली सीमा ने कहा कि गली टूटी होने की वजह से आए दिन कोई न कोई महिला गिर जाती है। सीमा ने कहा कि हादसा होने पर उनके दांत टूट गए हैं। एक अन्य महिला के बाजू की दो जगह से हड्‌डी टूट चुकी है। महिलाएं एक्टिवा से गिर जाती हैं। बच्चे साइकिल गली में नहीं चला सकते। महिलाएं बोलीं- दोनों नहीं उठाते फोन महंत नैंसी ने कहा कि कई बार पार्षद पति मनोचा को वह फोन कर चुके हैं। वह कभी लोगों का फोन नहीं उठाता। विधायक भी कुछ दिन पहले विश्वकर्मा जी के मंदिर में आश्वासन देकर चला गया था। उन्होंने कहा था कि 15 दिन में गली बनवा देंगे, लेकिन उसके बाद वह खन्ना में नजर ही नहीं आए। पार्षद पति और विधायक दोनों लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए आज पोस्टर लगाने पड़े है।

Mla And Councilor Husband Missing People Put Up Boards Said Peoples Teeth Were Broken In Broken Streets But Leaders Did Not Know



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं