पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सिक्योरिटी वापस ले ली है। सरकार ने पटियाला में नवजोत सिद्धू की कोठी नंबर 26 पर तैनात चारों पुलिस मुलाजिम वापस बुला लिए। इन चारों जवानों को बुधवार सुबह पटियाला पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया। सिद्धू की कोठी से सिक्योरिटी किस वजह से हटाई गई। इसके बारे में पंजाब पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पटियाला जिले के अफसरों ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है। हालांकि सिद्धू की अभी जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार है। यह सिक्योरिटी उन्हें तभी मिलती है जब वह जेल से बाहर आते हैं। मिली हुई थी जेट सिक्योरिटी नवजोत सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद हैं। इस केस में एक साल की सजा होने के बाद सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे। जेल जाने से पहले सिद्धू को जेड सिक्योरिटी मिली हुई थी और उनके साथ पंजाब पुलिस के 16 जवान तैनात थे। सिद्धू के जेल जाने के बाद इनमें से कुछ जवानों को वापस बुला लिया गया और कुछ सिद्धू के अमृतसर-पटियाला कोठी पर तैनात कर दिए। सरकार ने माफ नहीं की सजा आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे पड़ाव के तहत 26 जनवरी को सरकार ने कई कैदियों की सजा माफ की। तब ऐसी चर्चा थी कि सरकार ने सिद्धू की सजा भी माफ कर दी है और वह जेल से बाहर आने वाले हैं। सिद्धू कैंप ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी भी कर ली थी। पटियाला, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में उनके स्वागती बोर्ड भी लगा दिए गए। लेकिन बाद में पता चला कि रिहा होने वाली बंदियों में सिद्धू का नाम नहीं है।
Punjab Government Reduced Navjot Sidhus Security Called Back Four Employees Had Got Z Security