September 18, 2026 04:19:31
अवारा पशुओं का विधायक गोगी ने निगम संग मिल चलाया रेस्कयू, गऊशाला छोड़े, बीमार जानवरों का करवाएंगे इला

अवारा पशुओं का विधायक गोगी ने निगम संग मिल चलाया रेस्कयू, गऊशाला छोड़े, बीमार जानवरों का करवाएंगे इलाज

Feb8,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना महानगर में जगह जगह अवारा पशु घूम रहे है। जिस कारण गंदगी फैलने के साथ साथ हादसे भी हो रहे है। जिसे देखते हुए हलका वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी ने बुधवार को शहर में बेसहारा पशुओं का रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। जिसमें अवारा पशुओं को पकड़कर गऊशाला छोड़ा जा रहा है। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर शायना अग्रवाल और कई पार्षद हंबड़ा रजिस्ट्रार दफ्तर के पास कूड़ा डंप साइट पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाया। गोगी ने कहा कि बेसहारा पशु बीमारी के कारण सड़क पर दम तोड़ देते हैं। उनके लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करवाई जा रही है ताकि उन्हें समय रहते इलाज मिल सके। गोगी ने बताया कि कई सामाजिक संस्थाएं उनका सहयोग करने के लिए आगे आई है। सरकार और संस्थाएं मिलकर महानगर से बेसहारा पशुओं की समस्या का मिलकर समाधान करेंगी। हंबड़ा तहसील दफ्तर के नजदीक कूड़े का डंप बना है, जहां बड़ी संख्या में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। जिसके चलते पशुओं का रेस्कयू कर डंप साफ कराया जाएगा। लोगों को गंदगी से आती समस्या विधायक गोगी ने कहा कि तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों को डंप में फैली गंदगी का सामना करना पड़ता है। इस कारण कूड़े का डंप भी हटवाया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि शहर को साफ बनाकर रखे। यदि कोई व्यक्ति डंप हटने के बाद फिर से कूड़े डालेगा उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। लोगों करें सहयोग, तभी होगी स्वच्छता इस दौरान नगर निगम की कमिश्नर शायना अग्रवाल ने कहा किम बेसहारा पशुओं को हटाने का काम निगम अकेला नहीं कर सकता। लोगों को सहयोग करना चाहिए। तभी शहर को साफ रखा जा सकता है। लोग सड़कों पर गंदगी न फैलाए। आज कई बेसहारा जानवरों को गौशाला भेजा गया है। जो बीमार है उनका उपचार करवाया जाएगा। आगे भी यह रेस्क्यू जारी रहेगा।

Mla Gogi Started Rescue Of Stray Animals Left The Cowshed Will Get Sick Animals Treated



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं