चंडीगढ़। पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू की स्वीकृति पर वीरवार को महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त किए गए। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी द्वारा अपनी नई टीम की घोषणा की गई है। प्रादेशिक टीम के उपाध्यक्ष के पद पर मनीषा सूद, अंबिका सहनी, राशि अग्रवाल, कंचन जिंदल, मनजोत कौर बुमराह, किरण शर्मा, एकता वोहरा को नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर मनिंदर कौर को और सचिव बलविंदर कौर, मोना कटारिया, अलका शर्मा, अलका कुमारी गुप्ता, रूपी कौर, मीनाक्षी विज, अंजना कटोच और अमनदीप कौर को नियुक्त किया है। संगठन को मजबूत बनाएंगी पदाधिकारी वहीं कोषाध्यक्ष नीना जैन और कार्यालय सचिव के पद पर सोनिया शर्मा को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया संयोजक हेम लता और प्रवक्ता मीना सूद व नीरा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। मीनू सेठी ने कहा कि लंबे समय से पार्टी से जुड़ी उक्त सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यों व संगठन से मिली जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा में भी नियुक्तियां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एसआर लद्दड़ ने भी शीर्ष पदस्थ नेताओं की स्वीकृति पर अपनी नई टीम की घोषणा की है। उन्होंने अपनी प्रादेशिक टीम के उपाध्यक्ष के पद पर डॉ. दीपक ज्योति, करमजीत सिंह जोश, पूर्ण चंद, निर्मल सिंह, अजय परोचा, विक्की रामपाल और प्रेम सिंह सफरी को नियुक्त किया है।
Bjp Mahila Morcha Announced New Team In Punjab Also Appointed Members In Sc Morcha Executive