ई न्यूज पंजाब, लुधियाना बडे़ मियां तो बडे़ मियां छोटे मियां सुभानल्ला, ये तंज यूथ अकाली दल के प्रधान व सीनियर नेता बिक्रमजीत सिह मजीठिया ने कांग्रेस की ओर से दाखा विधानसभा से उतारे उम्मीदवार और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू पर कसे। अकाली दल के दाखा विधानसभा से उम्मीदवार व पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के हक में प्रेसवार्ता करते मजीठिया ने कहा कि कैप्टन संधू का मेरे को ये समझ नहीं आ रही कि वे कहीं से भी जाकर अपने लिए टिकट मांग लेते हैं। पहले आनंदपुर साहिब से टिकट मांग रहे थे और फिर फरीदकोट के लिए भी उनका हाथ खड़ा था। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास कईं सीनियर नेता थे, जिन्हें टिकट दे सकते थे, लेकिन ये पैराशूट के जरिए उतारा गया उम्मीदवार कहां से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा चुनाव में लोगों के घर घर जाकर नौकरी देने सहित दर्जनों वायदें किए थे, वो सब झूठ की राजनीति बनकर रह गए हैं। ये लोगों के साथ की गई वायदा खिलाफी एक बड़ा फ्राड है और इस मामले एफआईआर होनी चाहिए।.मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार बीते अढ़ाई सालों में राज्य के लोगों साथ किया कोई भी वादा पूरा करने में असफल रही है। अब अपनी असफलता को छुपाने के लिए हिंदू-सिख एकता में दरार पैदा करना चाहती है। पंजाब में हाल ही में सामने आई आतंकवादी गतिविधियों को भी उन्होंने इस सिलसिले से जोड़ा। उन्होंने अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप लगाया। इसे लेकर उन्होंने मीडिया के समक्ष अखबारों की कटिंग्स पेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 1984 की तर्ज पर हिन्दू-सिख एकता को तोड़ना चाहती है। हरियाणा में अकाली दल के विधायक के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बेअदबी मामले में उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हाल में एक अखबार को दिए बयान का जिक्र किया। दाखा के कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन सन्दीप संधू पर उन्होंने बाहरी होने और हल्के की जानकारी न होने का आरोप लगाया। हरियाणा में एसवाईएल के मुद्दे पर मजीठिया ने कहा कि जब हमारे विधायक बनेंगे तब इस मुद्दे को लेकर बातचीत की जाएगी लेकिन अभी हमारे वहां पर विधायक नहीं हैं .जबकि मनप्रीत सिंह एयाली ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते हुए हल्के के विकास हेतु बहुत सारे काम किए हैं। उन्हें क्षेत्र के लोगों पर पूरा भरोसा है।
Majithia press confrence