जहां एक ओर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में 300 यूनिट प्रति महीना फ्री बिजली देने के बाद पंजाब का पाॅवरकॉम सेक्टर में बड़े आर्थिक संकट में घिरता दिखाई दे रहा है, तो वहीं दूसरी ओर से अब सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने के चुनावी वायदे पर भी काम शुरु कर दिया है। इसका बड़ा कारण है कि भगवंत मान सरकार निगम चुनावों से पहले महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति महीना देने संबंधी अपने वायदे को पूरा करने के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसका बड़ा कारण है कि मार्च 2022 के विधानसभा दौरान जो बेहतर स्थिति में आम आदमी पार्टी थी, वो स्थिति अब नहीं हैं और दोबारा से आम जनता के बीच विश्वास बनाने को अब एक हजार रुपए महीना महिलाओं को देने पर सरकार दांव खेलेगी। मार्च के पहले हफ्ते में पेश किए जाने वाले भगवंत मान सरकार के पहले नियमित बजट में इस योजना के लिए प्रावथान कर दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2023-24 के बजट में इसके लिए 12000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का फैसला ले लिया गया है। इस साल अगस्त माह से यह योजना लागू हो जाएगी। अभी ये साफ नहीं है कि पहले चरण से ही सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा या फिर उनमें कुछ फीसदी को ही ये लाभ दिया जाएगा। -------- चुनावी वायदा पूरा करना आप के लिए बड़ा चैलेंज आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में 18 वर्ष से ऊपर विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की गारंटी दी थी, ताकि महिलाएं अपनी इच्छा से खर्च कर सकें और घरेलू महिलाओं को आर्थिक मदद भी मिल सके। हालांकि सरकार के कार्यकाल के 10 माह बीत जाने के बाद भी यह योजना लागू नहीं हो सकी, जिसे लेकर सरकार को विपक्ष की आलोचना भी झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी पंजाब के सूत्रों के अनुसार पिछले साल से ही सरकार ने अपने स्तर पर इस योजना की तैयारी करते हुए जिलेवार पात्र महिलाओं का डाटा जुटा लिया है, अंतिम रूप देने के बाद अगस्त 2023 से ये योजना लागू की जा सकती है। गौर हो कि भगवंत मान सरकार ने मार्च 2022 में शपथ ग्रहण करने के बाद वित्त वर्ष की बाकी बची अवधि के लिए बजट जारी किया था। इसके तहत सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी क्लीनिक, शहीद सैनिकों व पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की मदद, एक विधायक एक पेंशन की गारंटियां पूरी करने और पहले 10 माह के कार्यकाल में 26000 सरकारी नौकरियां देने के साथ, जनता को दी अहम गारंटियां पूरी करने का दावा किया है। राज्य सरकार अब नए बजट में महिलाओं संबंधी गारंटी पूरी करेगी।
The Aap Government Is Engaged In Provision Of Crores Of Funds To Give One Thousand Rupees Per Month To Women From The Month Of August